Google Analytics Meta Pixel राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच में हुआ भव्य कवि सम्मेलन - Ekhabri.com

राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच में हुआ भव्य कवि सम्मेलन

राजिम कुंभ कल्प के सांस्कृतिक मंच में हुआ भव्य कवि सम्मेलन
फोटो नं.
राजिम। राजिम कुंभ कल्प में स्थानीय मंच पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें त्रिवेणी संगम समिति रत्नांचल जिला साहित्य परिषद् एवं प्रयाग साहित्य समिति राजिम के कुल 25 कवियों के विशाल समूह ने छत्तीसगढ़ महतारी की महिमा का बखान अपने गीत, कविता एवं गजल के माध्यम से किया। कवियों की श्रृंगार, हास्य रस, वीर रस से ओत-प्रोत प्रस्तुति से दर्शक कार्यक्रम के अंत तक बैठे रहे एवं तालियो की गूंज पूरें मेला स्थल में होती रहीं। कवि अपने मन के भाव को कविता में पिरोते है। उसमें रस, छंद, अलंकार के अलावा उसके हदय की अथाह गहराई से निकले शब्द जब दर्शको के हदय को स्पर्श करती है उस समय साहित्यकार का सृजन सार्थक हो जाता है। राजिम कुंभ के सांस्कृतिक मंच में जब छत्तीसगढ़ के चारों दिशाओ से आये विभिन्न समिति के साहित्यकार एक ही माला के मोती बन गये प्रस्तुत है। साहित्य के बागबान के कुछ चुनिंदा गुलाब – नरेन्द्र कुमार पार्थ की चटनी में बांसी़ के मैं कतका करो बखान….. ने दर्शको के हदय को गुदगुदाया। गोकुल सेन ने धुमिल हो रहीं संस्कृति पर कटाक्ष करते हुए कहा का बतावव रे मोर संगी हमर संस्कृति नंदागे….. बड़ी के महत्व को बताते हुए वरिष्ठ साहित्यकार मकसुदन राम साहू ने कहा सुरूज भानु बरोबर गोलगोल रखिया के बड़ी….. गीतकार टीकमचंद सेन ने सुमधुर देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता पढ़ी खुशी चाहता हूं न गम चाहता हूं……अपने ओजपूर्ण कविता के माध्यम से पूरे परिसर में रामभक्ति का माहौल बनाते हुए प्रदीप कुमार दादा ने कहा कि राम में लगा हो मन राममय मेरा जीवन होना चाहिए….संतोष सोनकर मंडल ने छत्तीसगढ़ को पवित्र तीरथ धाम बताते हुए कहां जाबे कांशी मथुरा सिधवा यहां के मनखे….. को सुनकर दर्शको ने भूरी-भूरी प्रसंशा की। प्रसिध्द गजलकार जितेन्द्र सुकुमार ने एक रात खामोशी ने खुदखुशी……. सुनाकर वाहवाही लुटी। राजिम कुंभ सांस्कृतिक मंच के संचालक किशोर निर्मलकर ने हरियर लुगरा दाई पहने…… की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियित्री सरोज कंसारी ने रोम-रोम राम बसे पावन जिनका नाम… से रामोत्सव थीम पर राजिम कुंभ के नामकरण को सार्थक कर दर्शको से तालिया बटोरी। प्रिया देवांगन ने पबरित हावय माटी सुघ्घर हे परिपाटी….. पर गीत की सुमधुर प्रस्तुति दी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *