रामलला के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। अब भक्तों को घर बैठे ही रामलला के दर्शन और आरती देखने को मिलेगी। रामलला के हर दिन सीधे अयोध्या से आरती का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। दूरदर्शन नेशनल हर दिन सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद 23 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर को जनता के लिए खोल दिया गया था। जिसके बाद से ही वहां भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुताबिक, राम मंदिर परिसर का अधुरा निर्माण इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। मंदिर ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया कि तीन मंजिला मंदिर भवन की शेष दो मंजिलों के निर्माण में तेजी लाने के लिए जल्द ही 3,500 से अधिक अतिरिक्त श्रमिकों को तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदिर में कुल पांच शिखर होंगे। इनमें से तीन को प्रतिष्ठा समारोह से पहले तैयार कर लिया गया है। जिसमें मुख्य शिखर 161 फीट ऊंचा बनाया गया है और उस पर सोने की परत चढ़ी हुई है।
अयोध्या के जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने कहा कि मंदिर परिसर के निर्माण के अलावा, राम जन्मभूमि के पश्चिमी छोर पर टेढ़ी बाजार से अशर्फी भवन और विभीषण कुंड होते हुए डाकघर तक की सड़क को 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा।
राम मंदिर को “भगवान को आराम” देने के लिए हर दिन दोपहर में एक घंटे के लिए बंद कर दिया जाता है। हाल ही में मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन का समय सुबह 6 बजे से बढ़ाकर रात 10 बजे तक कर दिया है। 23 जनवरी से, सुबह की पूजा के लिए भगवान को सुबह 4 बजे जगाया गया। भक्तों को ‘दर्शन’ की अनुमति देने में लगभग दो घंटे लगते हैं। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक लगभग 75 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 9, 2026 /
नई दिल्ली: साल 2025 में रिकॉर्ड स्तर छूने के बाद सोने की कीमतों में तेजी का रुख 2026 की शुरुआत में भी जारी है। वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, महंगाई और केंद्रीय बैंकों की नीतियों में बदलाव के बीच गोल्ड फिर से...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। नक्सल पुनर्वास नीति के तहत समाज की मुख्यधारा में लौट रहे आत्मसमर्पित युवाओं को अब मतदान का अधिकार...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 10, 2026 /
कोलकाता:केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah ने शुक्रवार को Kolkata में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए Bharatiya Janata Party का घोषणापत्र जारी किया। पार्टी ने इस दस्तावेज को ‘संकल्प पत्र’ और ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया है। घोषणापत्र...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026। जिला प्रशासन रायपुर द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी, जिला शाखा रायपुर के सहयोग से “प्रोजेक्ट सुरक्षा” के अंतर्गत जीवनरक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित सहायता प्रदान करने की क्षमता...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर। बारहवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के लिए प्रश्न पत्रों को जिले के सभी 148 परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित और समय पर पहुंचा दिया गया। प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न किया गया,...
By User 6 /
April 14, 2026 /
रायपुर, 14 अप्रैल 2026छत्तीसगढ़ में नकली दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई, जिसमें...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...