टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी के तौर पर Toyota Taisor को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च किर दिया है। अर्बन क्रूजर सीरीज की एसयूवी Maruti Fronx का बैज-इंजीनियर्ड वर्जन है। यानी ये कार मूल रूप से फ्रांक्स ही है, लेकिन इसमें कंपनी ने अपने अनुसार कुछ मामूली बदलाव किए हैं। Toyota Taisor की शुरुआती कीमत 7.74 लाख रुपये तय की गई है, जो टॉप वेरिएंट के लिए 13.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है।
एक रिबैज वर्जन होने के नाते, Urban Cruiser Taisor के लगभग सभी बॉडी पैनल मारुति फ्रोंक्स जैसे ही हैं। हालांकि मामूली अंतर के साथ हनीकॉम्ब पैटर्न का नए डिज़ाइन का फ्रंट ग्रिल और नए डिज़ाइन का फ्रंट बंपर जरूर देखने को मिलता है। LED डीआरएल में फ्रोंक्स में दिए गए 3 क्यूब्स के बजाय नया लीनियर डिज़ाइन देखने को मिलता है। टेल लाइट्स में भी बदलाव किया गया है, लेकिन फ्रांक्स के ही तर्ज पर इसे भी पूरी-चौड़ाई वाले लाइट बार के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा Taisor में नए डिज़ाइन का 16-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स मिलते हैं।
Taisor के इंटीरियर में भी थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। अंदर की तरफ कार को डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक अपहोल्स्ट्री मिलती है। इसके अलावा 9-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है जो वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले के साथ आता है। अन्य फीचर्स में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, हेड अप डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी इत्यादि दिए गए हैं।
Toyota Taisor में कंपनी ने फ्रांक्स वाले ही 1.2-लीटर, चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर, तीन-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया है। नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन 90hp की पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, और इसे 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या ऑप्शनल AMT के साथ जोड़ा गया है। वहीं टर्बो पेट्रोल इंजन 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑप्शनल 6-स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटोमैटिक के साथ भी उपलब्ध है। टोयोटा इस एसयूवी के साथ CNG विकल्प भी दे रही है।
सेफ्टी के तौर पर इस SUV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकरेज दिया गया है। कंपनी ने इस एसयूवी को कई कलर ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिसमें कैफे व्हाइट, एन्टिसिंग सिल्वर, स्पोर्टिन रेड, ल्यूसेंट ऑरेंज और गेमिंग ग्रे शामिल हैं। हालांकि कैफे व्हाइट, एन्टिसिंग सिल्वर और स्पोर्टिन रेड वाले मॉडल ब्लैक रूफ के साथ भी उपलब्ध हैं।
कंपनी का दावा है कि, Toyota Taisor का टर्बो पेट्रोल मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट 21.5 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 20.0 किमी/लीटर तक का माइलेज देगा। वहीं 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट 21.7 किमी/लीटर और ऑटोमेटिक वेरिएंट 22.8 किमी/लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम है। इसका CNG वेरिएंट सबसे ज्यादा 28.5 किलोमीटर प्रतिकिग्रा तक का माइलेज देगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 2, 2026 /
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...
By User 6 /
September 2, 2026 /
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By Reporter 5 /
September 2, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...