भूपेश ने नक्सलियों के एनकाउंटर को फर्जी बताकर जवानों के शौर्य का किया अपमान : शर्मा

 

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 29 नक्सलियों के मारे जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस एनकाउंटर को फर्जी बताने को जवानों के शौर्य का अपमान बताया है। श्री शर्मा ने सवाल किया, ‘जिन घायल जवानों से मैं अस्पताल में मिलकर आया हूँ, क्या वह भी फर्जी है? बघेल को इस बात का जवाब देना होगा।’ बुधवार को एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि 29 नक्सलियों का एनकाउंटर डी आर जी, CRPF, बस्तर फाइटर,CF, पुलिस विभाग के अधिकारियों और बहादुर जवानों के साहस और रणनीति का कमाल है। हमें उन पर गर्व है। यह प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा एनकाउंटर है। बघेल अपने झूठ और जवानों के अपमान के लिए जवानों और प्रदेश से बिना शर्त माफी मांगें।अन्यथा जनता उन्हें माफ नही करेगी।

 

गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह वर्दीधारी सारे-के-सारे 29 लोग बंदूकधारी थे। उनके पास से एसएलआर, इंसास, एके-47, 303 राइफल्स, यह सब मिले हैं। भूपेश बघेल बताएँ कि क्या यह सब गलत है? पूरे समाज में इस तरह का भ्रम फैलाने की कोशिश एकदम गलत है। बघेल ने अपने शासनकाल में ढाई सौ सड़के बनाने के लिए कभी ध्यान नहीं दिया। 90 से अधिक पुल-पुलिया बनाने पर ध्यान नहीं दिया। कभी किसी ऑपरेशन के लिए भी पहल नहीं की। जब भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या होती रही, आम ग्रामीण की,अन्य लोगों की हत्या होती रही तो घड़ियाली आँसू बहाते रहे और आज इस तरह झूठ फैला रहे हैं। श्री शर्मा ने कहा कि नक्सली दलम ने पत्र जारी कर स्वीकार किया है कि हमारे अब तक 50 से ज्यादा साथी मारे गए हैं और पुलिस ने भी यही आँकड़ा जारी किया था। जवानों ने जान की बाजी लगाकर यह काम किया है। श्री शर्मा ने इसके प्रमाण के तौर पर नक्सलियों द्वारा जारी किया गया पत्र भी दिखाया। कांग्रेस हमेशा झूठ और भ्रम फैलाने का काम करती है, उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल के नेता राहुल गांधी ने भी सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे ।

 

उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि देश के खिलाफ बड़ा षड्यंत्र माओवादी रच रहे हैं और दुर्भाग्य से हमारे ही बीच के कुछ लोग उनका मनोबल बढ़ाने वाला बयान देते हैं। लेकिन, हम इसे कतई बर्दाश्त नही करेंगे और वह चाहे कोई भी व्यक्ति या संगठन हो, प्रदेश सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश से आतंकवाद, नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई जोरो पर है। कश्मीर में धारा 370 हटी, तो वहां शांति और विकास आया है। इसी तरह छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने के प्रति केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह गंभीर हैं। प्रदेश सरकार उनके मार्गदर्शन में आगे बढ़ रही है। बस्तर में शांति बहाल हो, खूनखराबा बंद हो, यह हमारी प्राथमिकता है हम इसके लिए आज भी बातचीत का रास्ता अपनाने को तैयार है। श्री शर्मा ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे बघेल जवानों के शौर्य को अपमानित कर रहे हैं। उनको कम-से-कम ऐसा नहीं कहना चाहिए। भूपेश बघेल अपने बयान के लिए जवानों, बस्तर फाइटर के जवानों, बीएसएफ के जवानों और सीआरपीएफ के जवानों से माफी मांगें। श्री शर्मा ने कहा कि झीरम घाटी कांड को लेकर राहुल गांधी ने पहले यही बात बिलासपुर में कही थी। भूपेश बघेल ने तो कहा था कि झीरम घाटी के सबूत मेरी जेब में रखे हैं, तो आज तक जेब में ही क्यों रखे बैठे हैं, निकालते क्यों नहीं?

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आर्थिक सहायता के लालच में धर्म परिवर्तन का प्रयास, दो आरोपी पकड़े गए

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
दुर्ग/भिलाई/कुम्हारी। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने के एक प्रकरण में पुलिस ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के...

पुराने Sim Cards से निकाल दिया 26 लाख का सोना

By Reporter 1 / February 3, 2026 / 0 Comments
हम और आप अक्सर पुराने या खराब हो चुके सिम कार्ड को बेकार समझकर डस्टबिन में फेंक देते हैं, लेकिन चीन के एक शख्स ने इसी कबाड़ से बेशकीमती खजाना निकालकर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन के ग्वांगडोंग...

Smartphone Battery Damage: 100% चार्ज करना क्यों हो सकता है खतरनाक?

By User 6 / February 3, 2026 / 0 Comments
Smartphone Battery Damage आज के समय में एक आम लेकिन गंभीर समस्या बन चुकी है। स्मार्टफोन अब सिर्फ कॉल या मैसेज तक सीमित नहीं है, बल्कि पेमेंट, शॉपिंग, ऑफिस वर्क और जरूरी डॉक्यूमेंट्स का अहम जरिया बन चुका है। ऐसे...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने सुरक्षा, नवाचार और नगरीय विकास पर निर्णय लिए

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 04 फरवरी 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में कानून-व्यवस्था, नशा नियंत्रण, डिजिटल अवसंरचना, स्टार्टअप, नगरीय विकास...

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर मिलने बुलाया, फिर नग्न वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर 56 हजार लूटे

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...

डीएसपी कल्पना वर्मा पर गिरी गाज, शासन ने किया निलंबित

By Reporter 1 / February 6, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...

आयुष्मान भारत योजना: कौन-कौन सी बीमारियां और खर्च कवर हैं

By User 6 / February 5, 2026 / 0 Comments
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...

CG – चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

By User 6 / February 4, 2026 / 0 Comments
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की मियाद दो दिनों के लिए बढ़ाई गई है. इस बीच कवर्धा में धान पर अजब गजब बयान देने वाले डीएमओ अभिषेक मिश्रा पर बड़ी कार्रवाई हुई है. उन्होंने कवर्धा में 7 करोड़ रुपये के...

घर में रखा सोना और प्रॉपर्टी की कीमत अब ऐसे तय करेगी सरकार

By Reporter 1 / February 9, 2026 / 0 Comments
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...

रायपुर की सड़कों पर अब नजर नहीं आएंगे बैनर-फ्लैक्स

By Reporter 1 / February 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *