Google Analytics Meta Pixel हर नक्सलमुक्त गांव को मिलेंगे 1 करोड़, बड़ा ऐलान दंतेवाड़ा से - Ekhabri.com

हर नक्सलमुक्त गांव को मिलेंगे 1 करोड़, बड़ा ऐलान दंतेवाड़ा से

 

रायपुर, 5 अप्रैल 2025– छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बस्तर पंडुम 2025 के ऐतिहासिक समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए। जनजातीय परंपरा, संस्कृति और विकास को एक मंच पर लाने वाले इस आयोजन में 47000 से अधिक कलाकारों की भागीदारी रही।

 

गृह मंत्री ने घोषणा की कि जो गांव नक्सलियों के आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें “नक्सलमुक्त गांव” घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी।

 

बस्तर पंडुम को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय पहचान

गृह मंत्री ने कहा कि अगले वर्ष से बस्तर पंडुम को राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। देशभर के आदिवासी जिलों से कलाकारों को आमंत्रित कर इस महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय मंच दिया जाएगा।

IMG 20250405 WA0024

5500 रुपये में सीधे तेंदूपत्ता खरीदी

अब तेंदूपत्ता की सरकारी खरीदी दर 5500 रुपये प्रति बोरा तय की गई है। बिचौलियों की भूमिका खत्म कर, सीधा पैसा आदिवासी खातों में भेजा जा रहा है।

 

नक्सलियों के लिए पुनर्वास योजना

हथियार छोड़ने वाले नक्सलियों को सरकार सुरक्षा और पुनर्वास देगी। लेकिन जो हिंसा का रास्ता छोड़ने को तैयार नहीं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

हर गांव में स्कूल, अस्पताल और आधार सुविधा

गृह मंत्री ने बताया कि हर गांव में स्कूल, दवाखाना, आधार व राशन कार्ड और स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

 

 

वोकल फॉर लोकल’ से बस्तर के उत्पादों को बाजार

बेल मेटल, टेराकोटा, गोदना, लकड़ी शिल्प और चित्रकला जैसे उत्पादों को देशभर में पहुंचाने की योजना बनाई गई है।

 

जनजातीय नायकों को राष्ट्रीय सम्मान

गृह मंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया गया है और देश में पहली बार एक आदिवासी महिला को राष्ट्रपति बनाया गया है।

Read Also  आत्मानंद स्कूल में एडमिशन की तारीख बढ़ी, DPI ने जारी किया निर्देश...अब इस दिन तक कर सकेंगे आवेदन, देखें पूरी डिटेल

 

बस्तर का सपना – कलम से क्रांति

उन्होंने कहा कि अब बस्तर से डॉक्टर, कलेक्टर, बैरिस्टर और प्रशासनिक अधिकारी निकलेंगे। असली विकास कलम और कंप्यूटर से होगा, न कि बंदूक से।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल की बड़ी कार्रवाई, प्लेसमेंट एजेंसी ब्लैकलिस्ट

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने प्लेसमेंट के माध्यम से मानव संसाधन उपलब्ध कराने वाली एजेंसी मेसर्स टॉपग्रेड मेनपावर एंड सिक्योरिटी सर्विसेस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, राजनांदगांव के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन...

हरछठ को लेकर संशय की स्थिति, जानिए कब करनी है पूजा और व्रत

By User 6 / August 31, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलषष्ठी यानी हरछठ व्रत रखा जाता है। इसे हल छठ, हरछठ और ललही छठ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन माताएं अपनी...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

सुकमा में नक्सल पीड़ित परिवारों से मिले प्रेम साई गुरुजी, बांटा संबल

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  सुकमा। नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके दुख-दर्द को साझा करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मातंगी धाम के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने सुकमा जिले के प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

नक्सलवाद से बाहर निकल विकास की नई राह पर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : साय

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि दशकों तक नक्सलवाद की चुनौती झेलने वाला छत्तीसगढ़ अब शांति, विश्वास और विकास के नए दौर में प्रवेश कर चुका है। नक्सलवाद के अंधेरे से बाहर निकलकर प्रदेश विकास की नई...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खनिज विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता पर दिया जोर

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 31 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ ने भारत के महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज पारिस्थितिकी तंत्र में अपनी भूमिका को और मजबूत किया है। खान मंत्रालय की ओर से रायपुर में महत्वपूर्ण एवं सामरिक खनिज ब्लॉकों की नीलामी की आठवीं श्रृंखला...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

जशपुर में बनेगा आधुनिक फुटबॉल स्टेडियम, सरकार ने मंजूर किए 5.49 करोड़

By Reporter 5 / August 31, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने की दिशा में बड़ी पहल की गई है। जिला मुख्यालय जशपुर में आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित फुटबॉल स्टेडियम के निर्माण के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने 5 करोड़ 49 लाख रुपये की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *