Google Analytics Meta Pixel दंतेवाड़ा में बोले अमित शाह – अब बस्तर भय नहीं, भविष्य का प्रतीक है - Ekhabri.com

दंतेवाड़ा में बोले अमित शाह – अब बस्तर भय नहीं, भविष्य का प्रतीक है

 

रायपुर, 5 अप्रैल 2025। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आयोजित बस्तर पंडुम कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बस्तर अब नक्सलवाद नहीं, विकास, विश्वास और विजय की राह पर आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

 

अमित शाह ने कहा कि बस्तर पंडुम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध है। अगले वर्ष इस उत्सव को 12 श्रेणियों में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के आदिवासी कलाकार भाग लेंगे। विदेशी राजदूतों को भी बस्तर लाकर यहां की संस्कृति, कला और परंपरा से परिचित कराया जाएगा।

 

गृह मंत्री ने कहा कि आज जहां कभी गोलियों की आवाज सुनाई देती थी, वहां अब स्कूलों की घंटी बजती है। जहां सड़क बनाना सपना था, वहां अब राजमार्ग बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सली अब बस्तर के विकास को नहीं रोक सकते।

 

नक्सलवाद मुक्त गांव को मिलेगा एक करोड़ का विकास फंड

 

अमित शाह ने बताया कि जो गांव अपने सभी नक्सलियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करेगा, उसे छत्तीसगढ़ सरकार ‘नक्सलवाद मुक्त’ घोषित कर एक करोड़ रुपये की विकास राशि देगी। 2024 में 881 और 2025 के पहले तीन महीनों में 521 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार मार्च 2026 तक पूरे देश को नक्सलमुक्त करने के लिए संकल्पित है।

 

बस्तर का युवा बनेगा डॉक्टर, बैरिस्टर और कलेक्टर

 

अमित शाह ने बस्तर के युवाओं से आधुनिक शिक्षा प्राप्त कर वैश्विक मंचों पर प्रतिस्पर्धा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सुकमा से सब-इंस्पेक्टर, बस्तर से बैरिस्टर, दंतेवाड़ा से डॉक्टर और कांकेर से कलेक्टर बनें – यही नया बस्तर होगा।

Read Also  ज्ञानेश शर्मा वरिष्ठ नागरिकों के कार्यक्रम में शामिल हुए, उनके साथ होने वाले अत्याचार और अपराधों पर उन्होने अपनी संवेदना व्यक्त की

 

वोकल फॉर लोकल और आदिवासी नायकों का सम्मान

 

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत हर जिले के उत्पादों को GI टैग से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आदिवासी नायकों जैसे वीर गुंडाधूर और भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय सम्मान दिलाया गया है।

 

अंत में बोले अमित शाह – बस्तर अब डर नहीं, एक उज्ज्वल भविष्य की पहचान है

 

शाह ने कहा कि अब वक्त बदल चुका है। जहां पहले रैलियां रुक जाती थीं, आज वहीं रामनवमी और बस्तर पंडुम जैसे आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने सभी गांवों में सभाएं कर नक्सलियों को सरेंडर के लिए प्रेरित करने की अपील की और कहा कि मोदी जी के शासन में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *