इस बार चैत्र माह में दो दिन पूर्णिमा तिथि पड़ने से लोगों में हनुमान जयंती की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है. चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि को हनुमान जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर वर्ष चैत्र पूर्णिमा को हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है. लेकिन, इस साल चैत्र मास की पूर्णिमा तिथि 2 दिन पड़ रही है, जिसके कारण हनुमान जयंती को लेकर असमंजस की स्थिति है. तो आइए जानते हैं कब मनाई जाएगी हनुमान जयंती?
इस दिन मनेगी हनुमान जयंती
हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार चैत्र मास की पूर्णिमा 23 अप्रैल को सुबह 03:30 मिनट से लेकर 24 अप्रैल को सुबह 05:18 बजे तक रहेगी. इसी प्रकार हनुमान जयंती का पर्व 23 अप्रैल को ही मनाया जाएगा. साथ ही 23 अप्रैल को मंगलवार का दिन पड़ने के कारण हनुमान जयंती का महत्व और अधिक बढ़ गया है, इसलिए श्रद्धालु इसी दिन हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाएं.
पूजा का शुभ मुहूर्त
पूजन के लिए पहला शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 9:05 बजे से दोपहर 1:55 बजे तक रहेगा. इसके बाद दूसरा शुभ मुहूर्त 23 अप्रैल को रात 8:15 बजे से रात्रि 09:35 बजे तक रहेगा. इसी प्रकार ब्रह्म मुहूर्त 23 अप्रैल को सुबह 4:24 बजे से लेकर 05:00 बजे तक रहेगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:55 बजे से दोपहर 12:40 बजे तक रहेगा. इन मुहूर्त में आप हनुमानजी की पूजा करें.
पूजा विधि और मंत्र
हनुमान जयंती के दिन पूजन करने के लिए आप ब्रह्म मुहूर्त में उठें एवं सभी कामों से निपटकर शुद्ध जल से स्नान करें. घर के आसपास कोई पवित्र नदी हो तो उसमें स्नान करें. इसके बाद हनुमान जी का शुभ मुहूर्त में पूजन करें. सबसे पहले एक लकड़ी की चौकी लीजिए. उस चौकी पर लाल रंग का कपड़ा बिछाएं. हनुमान जी के साथ भगवान श्री राम की तस्वीर स्थापित करें. फिर फूल, माला, सिंदूर चढ़ाने के साथ भगवान के पसंदीदा भोग जैसे बूंदी, बेसन के लड्डू, गुड़ चना, तुलसी को चढ़ाएं. अब हनुमान जी के समक्ष घी का दीपक और धूप जलाकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें. बाद में उनकी आरती करें. भक्तों में प्रसाद बांटें. हनुमान जी का मूल मंत्र और कवच मूल मंत्र का जप करें. (ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रैं ह्रौं ह्रः॥हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट्।) (श्री हनुमते नमः)
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By User 6 /
September 8, 2026 /
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...
By User 6 /
September 8, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...