रायपुर।राजधानी रायपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के मेकाहारा अस्पताल में 2020-21 के कोविड काल से लावारिस पड़े तीन शवों का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया. एक हजार से ज्यादा दिनों के इंतजार के बाद इन लाशों को देवेंद्र नगर स्थित मुक्ति-धाम में अंतिम विदाई दी गई. आपको बता दें कि कोविड के दौरान इनके परिजनों को किसी दूसरे का शव दे दिया गया था.
लाशों को स्ट्रैचर में लिटाकर भूल गया प्रशासन
अस्पताल मैनेजमेंट ने SDM रायपुर को अंतिम संस्कार के लिए पत्र लिखा था।इन तीन शवों की पहचान जवार सिंह, पंकज कुमार और दुकलहीन बाई के रूप में हुई है. मिली जानकारी के अनुसार, पंकज कुमार और जवार सिंह की 2020 के कोविड के दौरान मौत हो गई थी. तो वहीं दुकलहीन बाई ने 21 मई 2021 को दम तोड़ा था. जिसके बाद से इनकी लाश मेकाहारा में थी.मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक इनके अंतिम संस्कार के लिए अस्पताल प्रशासन ने SDM रायपुर (Raipur News) को पत्र लिखा था, मगर वहां से कोई जवाब नहीं आया. जिसके बाद सिस्टम तीनों की लाशों को एक किनारे स्ट्रैचर में लिटाकर भूल गया.
देवेंद्र नगर स्थित मुक्ति-धाम में दी गई अंतिम विदाई
अब प्रशासन ने तीन सालों बाद गुरुवार को शाम 4 बजे तीनों लाशों को देवेंद्र नगर मुक्तिधाम लाया गया. जहां प्रशासन की देख रेख में हिंदू रिवाजों में अंतिम संस्कार किया गया. बता दें कि कोरोना काल में इलाज के दौरान दम तोड़ने के बाद किसी ने भी इन मृतकों का रिकॉर्ड ही नहीं रखा था.इनका इलाज जिन अस्पतालों में हो रहा था उन्होंने भी इसकी पूरी जानकारी नहीं दी. इस लापरवाही की जांच के लिए राज्य सरकार के निर्देश के बाद सात डॉक्टरों की जांच समिति बनाई गई थी. मंगलवार को इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट प्रशासन को सौंप दी थी.जांच कमेटी की रिपोर्ट में पंकज कुमार के परिजनों का पता नहीं चल पाया है. इसलिए उसके शरीर की एक फीमर बोन को सुरक्षित रखा गया है. ताकी भविष्य में उसके परिजनों के सामने आने के बाद DNA जांच हो सके.
परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से किया इनकार
वहीं इधर मृतक जवार सिंह मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला था. जो छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में तंबू लगाकर आयुर्वेदिक दवाइयां बेचता था. पुलिसवालों ने जब इनके घरवालों से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समय ही उन्हें जवार सिंह के नाम से एक शव दिया गया था.जिसका उन्होंने अंतिम संस्कार कर दिया है. अब इस लाश का अंतिम संस्कार करने के लिए उन्होंने राजधानी रायपुर आने से मना कर दिया. तो वहीं दुकलहीन बाई बलौदाबाजार की रहने वाली थी. उसके घरवालों ने भी यही कहानी दोहराई.
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यटन विकास को नई गति देने के लिए पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल ने विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में हुई बैठक में मंत्री...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...