पुंछ-पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में दहशतगर्दों ने सैन्य वाहनों पर हमला किया। आंतकियों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई और भाग गए। इस हमले में एक जवान बलिदान हो गया। चार अन्य घायल हुए हैं। वाहन पर 14-15 गोलियां के निशान मिले हैं। पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में शनिवार शाम को वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमले के बाद दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी गई है। सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है, ताकि आतंकी अंधेरे की आड़ में फरार न हो सकें। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। आतंकियों ने वायुसेना के वाहनों पर घात लगाकर हमला किया है। आतंकियों का सफाया करने के लिए सुरक्षा बल आधुनिक हथियारों और उपकरणों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुट गए हैं। इसके साथ जिले के प्रवेशद्वार भींबर गली से लेकर पुंछ तक और जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर विशेष नाके लगाकर वाहनों की तलाशी ली जा रही है। वाहनों में सवार लोगों के पहचान पत्रों की जांच करने के बाद ही उन्हें आगे भेजा जा रहा है। शनिवार देर रात तक अभियान जारी था। हमले में घायल जवानों को सीने, सिर व गर्दन पर गोलियां लगी हैं। इससे यह लगता है कि आतंकियों ने बिल्कुल सामने से वाहन को घेरकर गोलियां बरसाईं हैं। बलिदानी जवान विक्की पहाड़े को सीने व सिर पर गोलियां लगी थीं। इसके साथ ही बासु को गर्दन व सीने पर दो गोलियां लगी हैं। बीके सिंह को भी सीने पर गोली के घाव हैं। ढाबी के दाहिने बाजू पर गोली लगी है। दो अन्य स्पिलिंटर लगने से घायल हुए हैं।
बिलासपुर। हाई कोर्ट ने दक्षिण पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड में कार्यरत दिवंगत महिला कर्मचारी की अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े विवाद में अविवाहित बेटी को राहत देते हुए एकलपीठ के आदेश को बरकरार रखा है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
रायपुर, 16 जून 2026।छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन में जगदलपुर के प्रसिद्ध ‘ट्री मैन’ संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को दुनिया की सबसे महंगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट किया।...
वर्ष में कुल 12 अमावस्या आती है जिसमें सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या तिथि को सोमवती अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा-आराधना के लिए समर्पित होता है साथ ही अमावस्या तिथि...
रायपुर, 17 जून 2026। राजधानी रायपुर में पेयजल आपूर्ति को सुदृढ़ करने के लिए गजराज बांध को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार स्थित लगभग 230 एकड़ क्षेत्र में फैले...
विश्रामपुर. जिले में एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक व्यवहार किया गया गोम चरित्र शंका के चलते एक पति ने अपनी पत्नी के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसके सिर के बाल का मुंडन कर दिया, चेहरे और शरीर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल किया है। विभाग द्वारा जारी आदेश में भारतीय वन सेवा (IFS) के साथ-साथ राज्य वन सेवा (SFS) अधिकारियों...
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...
रायपुर, 18 जून 2026। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के परिणामों में छत्तीसगढ़ ने एक गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली के द्वारका स्थित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में रहकर तैयारी कर रहे 13 अभ्यर्थियों...
रायपुर, 17 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन ने शहरी विकास को नई दिशा देते हुए राज्य के पांच प्रमुख शहरों में रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत कर दी है। हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं के लिए निविदाएं जारी कर दी...