बीजापुर- बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना प्रभारी आकाश मसीह के शासकीय वाहन में नक्सलियों ने बिस्फोट कर दिया है,बतादे की बिस्फोट में वाहन क्षतिग्र्रस्त हुआ है वाहन में सवार थाना प्रभारी एवं आरक्षक सुरक्षित है। मिली जानकारी के अनुसार फरसेगढ़ थाना प्रभारी बीजापुर जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए थे की सोमनपल्ली और रानीबोदली के बीच गन्नम नाला के पास विस्फोट हुआ है,वाहन में थानेदार के साथ एक आरक्षक मौजूद था,बिस्फोट में वाहन के सामने का हिस्सा चातिग्रस्त हुआ है।









