Google Analytics Meta Pixel नक्सलियों की कायराना हरकत : IED की चपेट में आया युवक, पैर के उड़े चीथड़े, जख्मी युवक को नक्सलियों ने 17 दिन रखा बंधक, फिर जो किया. - Ekhabri.com

नक्सलियों की कायराना हरकत : IED की चपेट में आया युवक, पैर के उड़े चीथड़े, जख्मी युवक को नक्सलियों ने 17 दिन रखा बंधक, फिर जो किया.

 

नक्सलियों के द्वारा प्लान्ट किये गए आईईडी में ब्लास्ट के चलते घायल एक युवक को बीते 17 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया, जिसे परिजनों से बातचीत के बाद छोड़ दिया गया।

 

पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि नैमेड थाना क्षेत्र के ग्राम कचिलवार निवासी युवक गुड्डू लेकाम, उम्र 18 अपने किसी निजी काम से तेलंगाना के चेरला गया हुआ था। 11 मार्च 2024 को वह वापस कचिलवार आने के लिए पैदल ही जंगल के रास्ते निकला था।इसी बीच गुड्डू इतावर गांव के पास पहुंचा ही था कि शाम 7.30 बजे के आसपास नक्सलियों द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने की नियत से लगाये गए आईईडी बम में ब्लास्ट हुआ और इसकी चपेट में आने से गुड्डू बुरी तरह घायल हो गया।

 

बताया जा रहा है कि 11 मार्च को हुई इस घटना के बाद नक्सलियों ने घायल युवक को अगवा कर लिया। परिजनों को इस बात की जानकारी ही नहीं हुई, और इस बीच नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण युवक को 17 दिनों तक अपने पास बंधक बनाकर रखा गया।

परिजनों ने लगाई गुहार

 

जब नक्सलियों के द्वारा ग्रामीण को बंधक बनाए जाने की बात सामने आई तब गुड्डू लेकाम के परिजनों ने अपने बेटे के बारे में पता लगाना शुरू कर दिया।‌ लंबे समय के बाद नक्सलियों से जब उसके माता-पिता ने मुलाकात की तो उन्होंने उसे छोड़ने की गुहार लगाई।‌ ग्रामीण युवक के माता-पिता के कहने पर नक्सलियों ने 28 मार्च को गुड्डू लेकाम को छोड़ दिया। नक्सलियों के चुंगल से छूटने के बाद युवक घर पहुंचा, तब उसका एक पैर गायब था और दूसरा भी चोटिल है। युवक के परिजनों ने उसे बीजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read Also  कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

इसके बाद परिजनों ने ग्रामीण युवक को बेहतर उपचार के लिए उसे बीजापुर के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से युवक को रायपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।

 

अब कभी खड़ा नहीं हो पायेगा गुड्डू

 

बता दे कि नक्सलियों के द्वारा जवानों को निशाना बनाने के लिए आईईडी प्लांट किया जाता है। जिसकी चपेट में एक युवक आ गया। मामले की जानकारी देते हुए बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि आईडी ब्लास्ट में युवक के दोनों पैर पर चोट आई है।‌ गुड्डू के दोनों पैर बर्बाद हो गए हैं। परिजनों को कहना है कि वह अपने पैर पर अब कभी खड़ा नहीं हो पाएगा, हालांकि इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

 

नक्सलियों ने युवक को क्यों बनाया बंधक

 

सवाल यह उठता है कि ब्लास्ट से घायल युवक को नक्सलियों ने आखिर क्यों बंधक बनाया। नक्सलियों द्वारा प्लांट IED के चलते यह घटना घटी है। क्या नक्सलियों ने इसे छुपाने के लिए युवक को बंधक बनाया? क्या नक्सलियों ने इस दौरान युवक का इलाज भी कराया ? संभव है कि नक्सलियों ने उसका इलाज भी किया होगा, अन्यथा इतने दिनों तक बारूद के विस्फोट से घायल युवक को बचा पाना मुश्किल था। बहरहाल अपने दोनों पैर लगभग गवां चुके युवक को बेहतर इलाज के लिए रायपुर लाया जा रहा है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

एशियन गेम्स में छाईं संजू देवी, छत्तीसगढ़ का बढ़ाया देशभर में गौरव

By User 6 / September 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 सितंबर 2026। एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ईरान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक सफलता में छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले की संजू देवी ने...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

पवन साय को झारखंड में नई जिम्मेदारी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई  

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पवन साय को झारखंड में प्रदेश महामंत्री (संगठन) का दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने पवन साय के नए दायित्व को लेकर विश्वास जताया कि उनके संगठनात्मक अनुभव से झारखंड...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

अब इन चीजों की पैकेजिंग में यह भी बताया जरूरी होगा कि इसमें शाकाहारी सामग्री उपयोग हुई है कि मांसाहारी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने टूथपेस्ट, साबुन, शैंपू, कॉस्मेटिक्स और अन्य टॉयलेटरीज की पैकेजिंग को लेकर नया नियम लागू किया है। अब इन उत्पादों के पैकेट पर यह बताना जरूरी होगा कि उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री शाकाहारी है या...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

रायगढ़ जिले में बस और ट्रक में भीषण टक्कर, कई यात्री हुए घायल

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...

सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही चलती हुई बस बनी आग का गोला, अचानक भीषण आग लगने से मची अफरातरफी 

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नया रायपुर के महानदी भवन के समीप बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया. यहां सचिवालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक चलती हुई बस में अचानक भीषण आग लग गई. इस दुर्घटना के समय बस में 30 से...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *