छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बीच X यानी ट्विटर वार शुरू हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर सरकार को निशाने में लेते हुए लिखा कि हमारी सरकार में मिलने वाला हर सदस्य का 7 किलो चावल हुआ बंद-साँय साँय, नमक हुआ बंद- साँय साँय, चना हुआ बंद- साँय साँय. मोदी जी की गारंटी इस कदर “साँय-साँय” काम कर रही है कि लोकसभा चुनाव ख़त्म होते ही महतारी वंदन योजना की राशि भी बंद हो जाएगी। बंद न होगी तो कटौती तो शुरु हो ही जाएगी। जनता को “भरोसे के 5 साल” याद आ रहे हैं।
इस आरोप का जवाब भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पलटवार करते हुए सोशल मीडिया में पोस्ट कर लिखा-कुछ लोग दुष्प्रचार कर रहे हैं कि पीडीएस संबंधित पिछली सरकार की योजनाओं को बंद कर दिया गया है, पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की जन हितैषी योजनाओं का ही नाम बदलकर उसे आगे बढ़ाया था, पीडीएस से संबंधित सभी लाभ यथावत जारी हैं।
इस ट्विटर वार के बाद भाजपा और कांग्रेस के दूसरे नेताओं ने भी कमान संभाल ली। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि चावल, नमक, चना वितरण गरीबों को नहीं किया जा रहा है। बीजेपी सरकार पिछली योजनाएं बंद कर रही है। बेरोजगारी भत्ते के बाद राशन वितरण योजना भी बंद की गई। तीन महीने में ही बीजेपी सरकार अलोकप्रिय हो चुकी है।
शुक्ला के आरोपों का जवाब मंत्री टंक राम वर्मा ने दिया। वर्मा ने कांग्रेस के राशन वितरण के आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि वितरण बंद नहीं हुआ। कोरोना काल से वितरण का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी चावल भेजते थे, लेकिन भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने पात्रों को बंटवाया ही नहीं, बल्कि कांग्रेसियों ने आपस में एडजस्ट कर लिया। अब इसकी जाँच होगी और दोषियों से वसूले जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 23, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच वीरवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामलों में दोषियों को जल्द सजा दिलाने...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By User 6 /
July 23, 2026 /
आज के समय में हर पेरेंट्स चाहता है कि उनका बच्चा सबसे तेज, होशियार हो....लेकिन सिर्फ कहने और चाहने से ऐसा नहीं होता. कई बच्चे ऐसे होते है जो मेहनत तो करते हैं लेकिन उन्हें उतना रिजल्ट नहीं मिल पाता,...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...