रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में स्तनपान, स्वस्थ आहार और वैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित रिपोर्टिंग के जरिए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने पर जोर दिया गया।
कार्यशाला के दौरान यूनिसेफ के कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट अनिल गुलाटी ने कहा कि मीडिया केवल सूचना देने का माध्यम नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का सशक्त उपकरण भी है। उन्होंने बताया कि तथ्य आधारित रिपोर्टिंग से समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सकता है और परिवारों को सही व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
यूनिसेफ की न्यूट्रिशन स्पेशलिस्ट डॉ. अपर्णा देशपांडे ने स्तनपान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि मां का दूध शिशु के लिए सबसे संपूर्ण आहार है, जो जन्म के बाद पहले छह महीनों तक उसकी सभी पोषण आवश्यकताओं को पूरा करता है। उन्होंने यह भी कहा कि सफल स्तनपान केवल मां की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार और समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में आईएमएस अधिनियम, 1992 की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह कानून स्तनपान को बढ़ावा देने और शिशु दूध विकल्पों के अनुचित प्रचार को रोकने के लिए बनाया गया है। विशेषज्ञों ने इस बात पर जोर दिया कि व्यावसायिक बेबी फूड का प्रचार-प्रसार सीमित होना चाहिए और स्तनपान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के उप संचालक डॉ. बी.आर. भगत ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
कार्यशाला में स्वस्थ आहार पर भी चर्चा हुई, जिसमें स्थानीय और घर के बने ताजे भोजन को सर्वोत्तम विकल्प बताया गया। विशेषज्ञों ने जंक फूड और अत्यधिक प्रोसेस्ड पैकेज्ड खाद्य पदार्थों से सावधान रहने की सलाह दी और उपभोक्ताओं को न्यूट्रिशन लेबल पढ़ने के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों और विशेषज्ञों के बीच स्तनपान, पूरक आहार और पोषण से जुड़ी भ्रांतियों पर सार्थक संवाद हुआ। प्रतिभागियों ने इस बात पर भी जोर दिया कि प्रमाण-आधारित पत्रकारिता के जरिए समाज में स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा दिया जा सकता है।
यह कार्यशाला 1 से 7 अगस्त तक मनाए जाने वाले विश्व स्तनपान सप्ताह के पूर्व आयोजित की गई। यूनिसेफ ने इस अवसर पर मातृ एवं शिशु पोषण में सुधार के लिए मीडिया, सरकार और समाज के संयुक्त प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By Reporter 5 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त राज्यपालों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि सभी राज्यपाल अपने अनुभव, मार्गदर्शन और प्रशासनिक दक्षता से संबंधित राज्यों में...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...