नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।
इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने CJP के प्रतिनिधियों से बातचीत की थी। सरकार का कहना है कि उसने चार बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन संगठन ने आने से इनकार कर दिया। वहीं CJP का कहना है कि बातचीत किसी न्यूट्रल जगह पर होनी चाहिए, न कि किसी मंत्री के आवास पर।
इधर 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने सरकार से लिखित आश्वासन मिलने के बाद 27वें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने साफ कहा है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा।
17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए
प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। DMRC के अनुसार शुक्रवार सुबह 7:30 बजे से अगले आदेश तक 17 मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं। इनमें राजीव चौक, लोक कल्याण मार्ग, पटेल चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, ITO, दिल्ली गेट, सुप्रीम कोर्ट, जनपथ, बाराखंभा रोड और अन्य स्टेशन शामिल हैं। हालांकि कुछ स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
गुरुवार देर रात संसद मार्ग पर कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेड्स तोड़ दिए थे। इसके बाद सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। CJP ने आज देशभर में भी प्रदर्शन करने का ऐलान किया है।
विपक्ष ने सरकार को घेरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश पर विपक्ष ने भी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी ने कहा कि उनकी तीन मांगें हैं—केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, 20 जुलाई को छात्रों पर लाठीचार्ज करने वालों पर कार्रवाई और छात्रों से माफी।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में बयान देना चाहिए था, जबकि सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है।
सोनम वांगचुक ने क्या कहा?
अनशन खत्म करने के बाद सोनम वांगचुक ने कहा कि सरकार ने लिखित आश्वासन दिया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर केस नहीं होगा, आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा और संसद में पेपर लीक व परीक्षा व्यवस्था पर चर्चा कराई जाएगी। हालांकि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर सरकार की ओर से कोई आश्वासन नहीं मिला है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 19, 2026 /
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए दीपावली अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। संशोधित आदेश के अनुसार अब...
By User 6 /
October 21, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
By User 6 /
October 18, 2026 /
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
By User 6 /
October 16, 2026 /
शारदीय नवरात्र के छठे दिन शुक्रवार को मां दुर्गा के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की जाएगी। नवरात्र को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। भक्त मां की आराधना कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे। धार्मिक मान्यताओं...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
By User 6 /
October 16, 2026 /
कांकेर। जिले से दिल दहलाने वाली ख़बर सामने आई है, यहां लौह खदान की तीन गाड़ियों में आग लगाने और घटनास्थल पर ‘लाल सलाम’ लिखा पर्चा छोड़ने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला लोहत्तर...
By User 6 /
October 16, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...
By User 6 /
October 19, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
By User 6 /
October 17, 2026 /
रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आदिवासी समाज का इतिहास शौर्य, स्वाभिमान, संघर्ष और प्रकृति के प्रति अगाध श्रद्धा का प्रतीक है। जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की परंपरा आदिवासी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रही है, जो...