नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट मीटिंग में पेपर लीक संशोधन बिल को मंजूरी दे दी गई है। अब 27 जुलाई को इसे संसद में पेश किया जा सकता है। बिल को ऐसे समय में कैबिनेट की तरफ से मंजूरी दी गई है जब छात्र शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर अड़े हुए हैं।
देर रात पीएम मोदी ने जारी की थी वीडियो
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने वीरवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि सरकार पेपर लीक के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान करने वाला कानून बनाएगी। पेपर लीक कोई मामूली विषय नहीं है। लाखों छात्रों, उनके माता-पिता के लिए पीड़ादायक है।
इसलिए पेपर लीक से अब तक, पिछले ढाई महीनों में कई कदम उठाए हैं। गुनहगारों को पकड़ा है, वे जेल में हैं। हमारी जिम्मेदारी थी कि छात्रों का साल बर्बाद न हो, इसलिए कम समय में 22 लाख छात्रों का एग्जाम कराया।










