Google Analytics Meta Pixel पंजाब और तमिलनाडु से मजदूरों को लेने छत्तीसगढ़ पहुंचीं बसें खाली लौटाई गई - Ekhabri.com

पंजाब और तमिलनाडु से मजदूरों को लेने छत्तीसगढ़ पहुंचीं बसें खाली लौटाई गई

छत्तीसगढ़ से बडी संख्‍या में मजदूर दूसरे राज्‍यों में काम करने जाते हैं। मगर कोरोना काल में लॉकडाउन के दौरान ऐसे मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पडा। वहां फैक्‍ट्री मालिकों ने मजदूरों को उनके हाल पर छोड दिया, क्‍योंकि वे पंजीकृत नहीं थे। ये मजदूर ठेकेदार के साथ काम करने दूसरे राज्‍य गए थे। अब अनलॉक होने के बाद मजदूरों को दूसरे राज्यों में ले जाने वाले ठेकेदार छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय हो गए हैं। मगर इस बार पुलिस प्रशासन व श्रम विभाग के साथ ग्रामीण भी सक्रिय हो गए हैं। लिहाजा वे मजदूरों को नहीं ले जा पा रहे है। अब ग्रामीण भी बिना पंजीकृत ठेकेदार के साथ जाने को तैयार नहीं हैं। इसके कारण जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर और बम्हनीडीह क्षेत्र के गांवों से मजदूरों को पंजाब और तमिलनाडु ले जाने आईं बसों को खाली लौटना पड़ा।

जैजैपुर में पंजाब की बस (पीबी 29 एक्स 4997) और एक कार (पीबी 07 एडब्ल्यू 0008)  मजदूरों को लेने पहुंची थी। इस दौरान पिकअप सहित अन्य वाहनों में जैजैपुर क्षेत्र के देवरघटा,  परसाडीह,  जर्वे सहित अन्य गांवों के लगभग 50 मजदूरों को भरकर बस के पास लाया गया। गांव वालों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ठेकेदार का पंजीयन नहीं होने के कारण उन्हें श्रमिकों को ले जाने नहीं दिया।

इसी तरह रविवार को एक बस (टीएन 52 एफ 3318)  में सवार सेमरिया,  सरवानी सहित अन्य गांवों के दो दर्जन श्रमिक तमिलनाडु जा रहे थे। सूचना मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहनों की जांच की। पुलिस ने श्रमिकों को उतारकर उन्हें समझाया और उन्हें वापस घर भेज दिया।

Read Also  धमतरी की महिलाएं बना रहीं हैं गोबर से गणेश की प्रतिमा, गमला, झूमर और बांस के ट्री-गॉर्ड

दरअसल नियमानुसार दूसरे राज्य में श्रमिकों को ले जाने वाले ठेकेदार का श्रम विभाग में पंजीयन जरूरी है। साथ ही मजदूरों को बाहर ले जाने की जानकारी और किस कंपनी में कब तक काम के लिए ले जा रहे हैं, इसकी जानकारी देनी होती है। श्रम पदाधिकारी,  जांजगीर-चांपा डॉ. केके सिंह के मुताबिक सभी थाना प्रभारियों को पत्र लिखा गया है कि कोरोना काल में बिना जांच और अनुमति के मजदूरों को बाहर ले जाने नहीं देना है। गैर पंजीकृत श्रमिक ठेकेदारों द्वारा ऐसा किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राज्य में लागू हुआ नया किराया नियम, घर और दुकानों के किराय को लेकर जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का अहम बयान कहा नाना पाटेकर जिंदा है, DNA टेस्ट की करी मांग

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...

माता ब्रह्मचारिणी का प्रिय फूल है सफेद गुलाब, चमेली और कमल, आज करें इस विधि के साथ देवी की पूजा

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...

छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को नई गति, रायपुर में स्थापित हुई अत्याधुनिक बीएसएल-3 प्रयोगशाला

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...

सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से है बेहद महत्वपूर्ण, जानिए राशि पर क्या होगा असर

By User 6 / October 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...

छत्तीसगढ़: दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए 12 लाख मंजूर

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन टंडन के परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत रिमोन के उपचार के लिए तत्काल...

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, बोनस के लिए 51 करोड़ मंजूर

By User 6 / October 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...

शारदीय नवरात्र शुरू, जानिए शुभ मुहूर्त और विधि 

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। वैदिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज यानी 11 अक्टूबर से हो गई है। नौ दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *