Google Analytics Meta Pixel सारंगढ़: पुलिस ने पकड़ा तीन ट्रक,26 लाख का 141 टन स्पंज आयरन - Ekhabri.com

सारंगढ़: पुलिस ने पकड़ा तीन ट्रक,26 लाख का 141 टन स्पंज आयरन

  • एसपी का इनपुट मिला और हो गई स्पंज आयरन के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई


सारंगढ़। सारंगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26 लाख का 141 टन स्पंज आयरन जब्त किया है।
थाना प्रभारी सारंगढ़ को पुलिस अधीक्षक रायगढ़ की ओर से सारंगढ़-रायगढ़ मार्ग पर वैध परमिट वाहनों के साथ कुछ वाहन अवैध रूप से खनिजों के परिवहन में लगे हैं, ऐसे इनपुट मिले थे जिस पर निगाह रखे टीआई आशीष वासनिक द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ को निर्देशित किया गया था। दोपहर थाना प्रभारी सारंगढ़ अपने स्टाफ  के साथ भारतमाता चौक पर वाहनों की चेकिंग में लगे थे । उसी दरम्यान मुखबिर द्वारा तीन ट्रकों को सारंगढ़ के रास्ते भोपाल की ओर जाने की सूचना दी गई। जिस पर थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ भारत माता चौक सारंगढ़ में स्टाफ को एलर्ट कर वाहनों के आने का इंतजार
करने लगे। 


दोपहर करीब 2:00 बजे सीजी -09 नम्बर के तीन ट्रकों को भारतमाता चौक के पास रोका गया । (1) ट्रक क्रमांक सीजी-09 जेएच-9955 में 46 टन स्पंज आयरन कीमत 08.74 लाख, ट्रक क्रमांक सीजी-09 जेएच- 0461 में 47 टन स्पंज आयरन कीमत 08.93 लाख (3) ट्रक क्रमांक सीजी-09-जेजी -7755 में 48 टन स्पंज आयरन कीमत 09.12 लाख रुपये लोड था । वाहन चालकों के पास स्पंज आयरन परिवहन के संबंध में किसी प्रकार का वैध कागजात नहीं था । चालकों ने इन्हें रायगढ़ से भोपाल लेकर जाना बताया जिसे चोरी की सम्पत्ति होने का संदेह पुख्ता हुआ और तीनों ट्रकों को मय 141 टन स्पंज आयरन कीमत 26 लाख 41 हजार रुपए जब्त किया गया । तीनों ट्रकों के वाहन चालक  पंचम पिता प्रेमदास बैरागी, मोहन सिंह पिता अमर सिंह , घना राम पिता घनश्याम साहू का कोविड टेस्ट कराया गया है, जिनके विरूद्ध थाना सारंगढ़ में आईपीसी की धारा- 41(1+4)सीआरपीसी/379 के तहत कार्यवाही की गई है ।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *