Google Analytics Meta Pixel VVIP की सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक (IG) की होगी पूरी जिम्मेदारी - Ekhabri.com

VVIP की सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक (IG) की होगी पूरी जिम्मेदारी

विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए संबंधित पुलिस अधीक्षक होंगे पूर्ण रूप से जिम्मेदार

सांसदों, मंत्रियों, विधायकों व अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश

पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सभी पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश किए जारी

रायपुर। राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा श्रेणी प्रदान की गई है और सुरक्षा श्रेणी के अनुरूप अंगरक्षक और सुरक्षा अधिकारी लगाए गए हैं। इस संबंध में पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने आज बैठक लेकर विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

उन्होंने सभी पुलिस अधीक्षकों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए प्रदेश के सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट करने को कहा है ताकि सुरक्षा श्रेणी में जिन पीएसओ की ड्यूटी लगाई है वे अपने कर्त्तव्य पर नियमित रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं, साथ ही उनके अनुशासन, सजगता एवं उनकी कार्यक्षमता सुरक्षा मापदण्डों के अनुरूप है अथवा नहीं, इसका ऑडिट हो सके। डीजीपी अवस्थी ने कहा कि विशिष्टि व्यक्तियों के निवास तथा उनके प्रवास कार्यक्रमों पर संबंधित पुलिस अधीक्षक उनकी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे। डीजीपी ने इसके अलावा विशिष्ट व्यक्तियों को जो वाहन उपलब्ध कराए गए हैं, उन वाहनों का रख-रखाव तथा चालक एवं फॉलो गार्ड में लगाए गए बल के शारीरिक दक्षता (फिजिकल फिटनेस) का भौतिक रूप से सुरक्षा ऑडिट के निर्देश भी दिए हैं। जारी निर्देश में उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के प्रत्येक भ्रमण में न केवल पर्याप्त रूप से पुख्ता सुरक्षा रखी जाए, बल्कि सुरक्षा के प्रभावी प्रयास (ए.एस.एल.) भी किया जाए तथा जिले में भ्रमण के दौरान सभी गणमान्य व्यक्तियों के पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किया जाए। निर्देश में कहा गया है कि विशिष्टि व्यक्तियों के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में खासकर बस्तर संभाग, राजनांदगांव तथा कवर्धा प्रवास के दौरान अतिरिक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए। यदि विशिष्ट व्यक्तियों को आवागमन सड़क मार्ग से हो, तो ’’रोड़ ओपनिंग पार्टी’’ एवं ’’एंटी सेबोटेज टीम’’ द्वारा नियमित रूप से जांच करा लिया जाए। विशिष्ट व्यक्तियों के कार्यक्रम स्थल एवं विश्राम गृह में भी पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई जाए। यह ध्यान रखें कि किसी भी स्थिति में सुरक्षा बल अपर्याप्त नहीं हो, बल्कि परिस्थिति अनुसार निर्धारित मापदण्ड से अधिक बल की व्यवस्था रखी जाए। यदि विशिष्ट व्यक्ति रात्रि विश्राम करते हैं, तो जिम्मेदार अधिकारी के साथ कड़े सुरक्षा प्रबंध किए जाए। अवस्थी ने कहा है कि सभी पुलिस अधीक्षकों का यह दायित्व होगा कि वे सभी सांसदों, मंत्रियों, विधायकों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों के दूसरे जिलों में जाने की सूचना अनिवार्य रूप से संबंधित जिले के पुलिस अधीक्षक को दें, ताकि वहां सुरक्षा प्रबंध किया जा सके। विशिष्टि व्यक्तियों के निवास तथा उनके प्रवास कार्यक्रमों पर संबंधित पुलिस अधीक्षक उनकी सुरक्षा के लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होंगे।

निर्देश में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक (सुरक्षा) द्वारा सभी वीआईपी मूव्हमेंट का तकनीकी ढांचा तैयार कर उसकी सतत् मॉनिटरिंग करें तथा वीआईपी भ्रमण की पूर्व सूचना पुलिस महानिदेशक सहित सभी संबंधित पुलिस अधीक्षकों को अनिवार्य रूप से दी जाए। इसके साथ ही गुप्तवार्ता शाखा, विशेष आसूचना शाखा एवं आई.बी. से प्राप्त सभी इंटेलिजेंस इनपुट को भी गंभीरता से लेते हुए अक्षरशः पालन करते हुए कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर, पांच जिलों में अलर्ट जारी

By Reporter 5 / October 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *