Google Analytics Meta Pixel सावन की झड़ी से बढ़ा बांधों का जलस्तर : 40 फीसदी से ज्यादा भर चुका गंगरेल डैम, जानिए अन्य बांधों में कितना है पानी… - Ekhabri.com

सावन की झड़ी से बढ़ा बांधों का जलस्तर : 40 फीसदी से ज्यादा भर चुका गंगरेल डैम, जानिए अन्य बांधों में कितना है पानी…

जिले में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से अब सूखे बांधों में पानी की आवक अच्छी खासी होने लगी है. धमतरी के सबसे बड़े गंगरेल बांध में हर घंटे 3 सेंटीमीटर जलस्तर में इजाफा हो रहा है. अब तक गंगरेल बांध में 40 प्रतिशत से ज्यादा पानी भर चुका है.

 

लगातार बारिश से गंगरेल बांध के साथ-साथ जिले के मुरुमसिल्ली, दुधावा और सोंढुर बांध में भी जलस्तर बढ़ गया है. यह एक बड़ी राहत देने वाली खबर है, क्योंकि बीते महीने में ही धमतरी जिले के सभी बांध लगभग सूख चुके थे और हालत चिंता पैदा करने वाले थे. छत्तीसगढ़ की जीवन दायिनी कहे जाने वाले धमतरी के गंगरेल बांध डेडलाइन पर चला गया था. गर्मी के दिनों में 32 टीएमसी वाले बांध में मात्र 2 टीएमसी ही पानी बच गया था. जुलाई माह में सावन लगने के बाद पहले सोमवार से ही झमाझम बारिश जारी है, जिससे 48 घंटे के अंदर ही सभी बांधों की स्थिति खतरे से बाहर हो चुकी है.

 

रायपुर, भिलाई भी जाता है गंगरेल का पानी

उम्मीद है कि यह बारिश इसी तरह दो से तीन दिन और हुई तो सभी बांध लबालब हो जाएंगे. बांधों के भर जाने से किसानों में भी खुशी है. साथ ही जिला प्रशासन भी काफी राहत महसूस कर रहा है, क्योंकि इन बांधों से न सिर्फ सिंचाई होती है बल्कि रायपुर, धमतरी और भिलाई जैसे शहरों को पीने का पानी भी दिया जाता है. साथ ही भिलाई इस्पात संयंत्र को चलाने के लिए भी गंगरेल बांध से ही पानी दिया जाता है. इस तरह से धमतरी के बांधों के भर जाने से पूरे छत्तीसगढ़ को बड़ी राहत मिली है.

Read Also   ईंट भट्ठे में दबकर महिला और बच्चे की दर्दनाक मौत

 

जानिए धमतरी जिले के बांधों में कितना है पानी

आंकड़ों की बात करें तो 32.15 टीएमसी वाले गंगरेल बांध में 15.004 टीएमसी पानी भर गया है. यहां 66 हजार 36 क्यूसेक पानी आ रहा है. अब तक गंगरेल में 40 फीसदी पानी भर चुका है.

माडमसिल्ली बांध की क्षमता 5.839 टीएमसी है, जिसमें 2.790 टीएमसी पानी भर गया है. यहां 15 हजार 682 क्यूसेक पानी आ रहा है. अब तक माडमसिल्ली में 46.66 फीसदी पानी भर गया है.

10.192 टीएमसी वाले दुधावा बांध में 4.112 टीएमसी पानी भर गया है. यहां 5 हजार 194 क्यूसेक पानी आ रहा है. दुधावा बांध में 39 फीसदी पानी भर गया है.

6.995 टीएमसी वाले सोंढूर बांध में 3.44 टीएमसी पानी भर गया है. यहां 3 हजार 565 क्यूसेक पानी आ रहा है. इस तरह सोंढूर में 43.97 फीसदी पानी भर गया है.

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


1 जुलाई से मिलेगा पेट्रोल डीजल बिक्री में लगी पाबंदियां हटेंगी, स्थिति सामान्य होने के बाद केंद्र ने किया फैसला

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...

गर्मी और उमस में मिलेगी जल्दी राहत, कल बारिश की संभावना

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...

रायपुर: केटीयूजेएम एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) एलुमनी एसोसिएशन की प्रथम वार्षिक आम सभा रविवार को श्री नारायण गुरु मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता, वित्तीय विवरण और वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित कार्यक्रमों सहित...

तालाब में डूबे युवक को समझा था मृत, अचानक खड़े होने पर उड़े सबके होश

By User 6 / June 30, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...

राज्य में जल्दी होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है मौसम विभाग का अनुमान

By User 6 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन राजधानी रायपुर में अभी भी उमस बरकरार है। तेज गर्मी और धूप के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। इन सभी के बीच में राहत देने...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती की सौजन्य मुलाकात

By Reporter 5 / June 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जून 2026। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनजातीय समाज के उत्थान, लोक संस्कृति के संरक्षण और महिला सशक्तिकरण के...

अगर आपको भी बनाना है वीजा तो हो जाए सावधान, बढ़ गई है फीस नई

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली : वीजा के लिए अप्लाई करने वालो के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट नियमों में संशोधन करते हुए फीस में बढ़ोतरी का फैसला किया है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी, जिसके...

रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अतिरिक्त बिजली पर मिलेगा क्रेडिट

By User 6 / June 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जून 2026। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। अब उपभोक्ताओं द्वारा ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली को...

राज्य में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, परिवहन-भंडारण भी निशाने पर

By User 6 / June 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 25 जून 2026।छत्तीसगढ़ में खनिज माफियाओं के खिलाफ सरकार की सख्ती अब जमीन पर साफ दिखाई देने लगी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर राज्यभर में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे...

आज से देशभर में सस्ता होगा कमर्शियल सिलेंडर

By User 6 / July 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *