Google Analytics Meta Pixel पुलिस कर्मियों की समस्याओं की माॅनिटरिंग के लिए एक स्पेशल मोबाइल एप शीघ्र होगा लांच - Ekhabri.com

पुलिस कर्मियों की समस्याओं की माॅनिटरिंग के लिए एक स्पेशल मोबाइल एप शीघ्र होगा लांच

मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल : पुलिस जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने राज्य पुलिस ने शुरू किया स्पंदन अभियान

डीजीपी सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जवानों के साथ समय व्यतीत कर उनकी समस्याओं से होंगे रूबरू

सेनानी माह में एक बार कंपनी में करेंगे रात्रि विश्राम

दुर्गम इलाकों के कैम्पों में मनोविज्ञानी, म्यूजिक थेरेपी, योग शिक्षा, खेलकूद और पुस्तकालय की होगी व्यवस्था

पुलिस महानिदेशक माह में 2 बार स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम के जरिए जवानों से करेंगे चर्चा

रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए राज्य पुलिस ने जवानों को अवसाद और तनाव से बचाने के लिए आज से स्पंदन अभियान की शुरूआत कर दी है। पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने आज इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों तथा मनोवैज्ञानिक की उपस्थिति में विस्तृत बैठक कर एक कार्य योजना तैयार की है और इस कार्य योजना को अभियान के तहत चलाने के लिए इसे स्पंदन नाम दिया गया है। यह योजना प्रदेश में तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश सभी पुलिस अधीक्षकों एवं सेनानियों को जारी कर दिए गए है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुलिस जवानों में बढ़ते अवसाद और तनाव को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी और पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए थे कि इस संबंध में छत्तीसगढ़ पुलिस एक कार्य योजना बनाए जिससे कि जवानों में उत्पन्न हो रहे मानसिक अवसाद को दूर किया जा सके और इससे होने वाली हिंसक घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। मुख्यमंत्री बघेल ने यह भी निर्देश दिए थे कि इसके साथ ही जवानों के लिए योगा क्लासेस तथा मनोवैज्ञानिक से काउंसिलिंग आदि भी आयोजित किए जाएं।

Read Also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीन दिवसीय चित्रकोट महोत्सव -2024 का किया शुभारंभ


पुलिस महानिदेशक अवस्थी ने बताया कि स्पंदन अभियान के तहत सभी पुलिस अधिकारी पुलिस लाईन, थानों एवं सशस्त्र बल की कंपनियों का भ्रमण कर जवानों के साथ समय व्यतीत करेंगे और उनकी समस्याओं से रूबरू होंगे। सभी सेनानियों को माह में एक बार प्रत्येक कंपनी में रात्रि विश्राम करेंगे। इसी तरह से पुलिस अधीक्षकों को भी सभी थानों एवं पुलिस लाईनों में भ्रमण कर जवानों की समस्याएं सुनने हेतु निर्देशित किया गया है।


स्पंदन अभियान में पुलिस मुख्यालय रायपुर में पुलिस महानिदेशक द्वारा जिला पुलिस बल एवं सशस्त्र बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मिलने के लिए माह में 2 बार स्पेशल इंटरेक्टिव प्रोग्राम चलाया जाएगा, जिसके तहत इनसे पुलिस महानिदेशक द्वारा स्वयं चर्चा करेेंगे। इसके अलावा सभी दुर्गम इलाकों से लगे हुए कैम्पों मंे मनोविज्ञानी, म्यूजिक थेरेपी, योग शिक्षा, खेलकूद, पुस्तकालय इत्यादि की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से की जाएगी।


सभी रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों को भी अपने रेंज में तत्काल स्पंदन अभियान शुरू करने को कहा गया है ताकि इससे जवानों को सहूलियत मिल सके। पुलिस महानिदेशक सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी दूरस्थ इलाकों में दौरा कर वहां तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा करेंगे। पुलिस मुख्यालय स्तर पर पुलिस कर्मियों की समस्याओं की माॅनिटरिंग करने के लिए एक स्पेशल एप तैयार किया जा रहा है। जो शीघ्र ही लाॅन्च किया जाएगा। जिसके माध्यम से पुलिसकर्मी एवं उनके परिजन अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा सकेंगे। यह एप आगामी 15 दिवस में अस्तित्व में आ जाएगा। अवस्थी ने कहा है कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप राज्य पुलिस स्पंदन अभियान चलाकर यह सुनिश्चित करेगी कि हमारा कोई भी पुलिसकर्मी अवसादगस्त न रहे और उनके परिवारों को स्वस्थ वातावरण मिल सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *