चार बैगा जनजाति परिवारों के जीवन में खुशहाली का नया अध्याय शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री जन-मन योजना के तहत इन परिवारों को मिले पक्के घर ने उनके जीवन को सुखमय बना दिया है। पहले जिन परिवारों को आवास की गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, अब उन्हें नया घर और बेहतर जीवन की सौगात मिली है।
प्रधानमंत्री जन-मन योजना भारत सरकार द्वारा विशेष पिछड़ी जनजातियों (पीवीटीजी) के उत्थान के लिए शुरू की गई है। इसके तहत इन जनजातियों को पक्का घर, पोषण आहार, स्वच्छ जल, बिजली, अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, पक्की सड़क और संचार कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। मध्यप्रदेश सरकार भी बैगा, भारिया और सहरिया जनजातियों के समग्र कल्याण के लिए प्रयासरत है।
नया आशियाना : नई डगर
शहडोल जिले के ग्राम टेटका की निवासी रामरती बैगा को पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब पीएम जन-मन योजना से उन्हें एक पक्का घर मिला है, जिससे उनका जीवन सुधर गया है। इसी प्रकार, ग्राम पंचायत मसियारी की मुन्नीबाई बैगा और बुढ़ार की ग्राम पंचायत भमला निवासी आइतू बैगा को भी इस योजना से पक्के घर मिले हैं।
जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत बनसुकली निवासी सरोजनी बैगा के लिए भी पीएम जन-मन योजना ने उनके कच्चे घर की समस्याओं को खत्म कर दिया है। अब वे अपने नए पक्के घर में खुशहाल जीवन जी रही हैं। पीएम जन-मन योजना ने इन परिवारों के लिए केवल आवास ही नहीं, बल्कि एक नई आशा और उजाला भी प्रदान किया है।
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...