रायपुर। छत्तीसगढ़ के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर प्रवास के दौरान विश्राम गृह परिसर से डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनआईआईटी फाउंडेशन द्वारा इंडस टावर्स के सहयोग से शुरू की गई इस पहल के माध्यम से जिले के गांव-गांव तक डिजिटल शिक्षा और कौशल विकास की सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे बच्चों, युवाओं और महिलाओं सहित ग्रामीण नागरिकों को आधुनिक तकनीक से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में डिजिटल साक्षरता शिक्षा, रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसरों का महत्वपूर्ण आधार बन चुकी है। ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों तक डिजिटल तकनीक की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तकनीकी ज्ञान ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ऐसी पहल युवाओं और महिलाओं के कौशल विकास के साथ डिजिटल सशक्तिकरण को भी गति देगी।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन का निरीक्षण किया और उसमें उपलब्ध आधुनिक डिजिटल उपकरणों एवं प्रशिक्षण सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने वैन में स्थापित तकनीकी उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन कॉन्फ्रेंस कॉल में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री ने एनआईआईटी फाउंडेशन और इंडस टावर्स के संयुक्त प्रयास को ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
जशपुर विकासखंड के विभिन्न गांवों में संचालित होने वाली यह मोबाइल वैन 12 से 60 वर्ष तक की आयु के नागरिकों को एक महीने का निःशुल्क डिजिटल प्रशिक्षण प्रदान करेगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और बेसिक आईटी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। इसके तहत प्रतिभागियों को कंप्यूटर और डिजिटल उपकरणों के उपयोग, इंटरनेट की बुनियादी जानकारी तथा ऑनलाइन माध्यमों के सुरक्षित इस्तेमाल का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
डिजिटल ट्रांसफॉर्मिंग वैन ग्रामीण क्षेत्रों में चलते-फिरते प्रशिक्षण केंद्र के रूप में काम करेगी। इससे ग्रामीण बच्चों, युवाओं और महिलाओं को डिजिटल शिक्षा प्राप्त करने के लिए शहरों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने गांव और आसपास ही आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण मिलने से डिजिटल जागरूकता बढ़ेगी और ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के बीच डिजिटल अंतर को कम करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर जशपुर विधायक रायमुनि भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, सुनील गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं एनआईआईटी फाउंडेशन के नेशनल हेड पूर्णेन्दु हुड्डा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जितेंद्र राठौर, इंडस टावर्स के प्रतिनिधि रजनीश और एनआईआईटी फाउंडेशन की जशपुर टीम के सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे नए मौसमी सिस्टम का असर प्रदेश में दिखाई देने की संभावना है। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में गरज-चमक, वज्रपात और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्योत्सव 2026 में प्रदेश की 36 विभूतियों और संस्थाओं को प्रतिष्ठित राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा। कला, संस्कृति, साहित्य, पत्रकारिता, खेल, समाजसेवा, शिक्षा, कृषि, चिकित्सा, लोककला और विभिन्न क्षेत्रों में...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण फसलों को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ महतारी की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा...
By User 6 /
October 30, 2026 /
नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों की विषय योजना में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत शैक्षणिक सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को पर्यावरण शिक्षा...
By Reporter 5 /
November 3, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। आर्टेमिस हॉस्पिटल्स के नए अस्पताल 'आर्टेमिस शांति हॉस्पिटल' का शुभारंभ आज 3 नवंबर को होगा। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह इस समारोह...
By User 6 /
October 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज के महान जननायक, प्रख्यात अभियंता और पूर्व सांसद बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का वर्चुअल अनावरण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर के शासकीय इंजीनियरिंग...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के प्रमुख आरोपी और महादेव ऑनलाइन बुक सिंडिकेट के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को ओमान से भारत प्रत्यर्पित कर लिया...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर, 1 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों के नाम रही। इस दौरान छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति से लेकर बॉलीवुड संगीत तक का अनूठा संगम देखने को मिला। लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा, लोक...
By Reporter 5 /
November 1, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोकपरंपराओं और कला-संगीत का भव्य उत्सव छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 आज 1 नवंबर से शुरू होने जा रहा है। नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान में 1...