रायपुर। आंजनेय विश्वविद्यालय में मैगज़ीन क्लब का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनीष मिश्रा, इंडिया टुडे छत्तीसगढ़ के स्टेट हेड, ने मैगज़ीन के लेखन, प्रकाशन और संपादन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने इतिहास से लेकर विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा किए और बताया कि सोशल मीडिया के प्रभाव के कारण आज की पीढ़ी में पढ़ने की ललक कम हो रही है। उन्होंने कहा कि मैगज़ीन क्लब से छात्रों को रचनात्मक लेखन कौशल विकसित करने और अपने विचारों को साझा करने का अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. टी रामाराव ने कहा कि विभिन्न क्लबों का गठन करने का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अन्य विधाओं में भी दक्ष बनाना है। महानिदेशक डॉ. बीसी जैन ने कहा कि मैगज़ीन क्लब से विद्यार्थियों को अपनी लेखन शैली व्यक्त करने का मंच मिलेगा और उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मैगज़ीन क्लब की पत्रिका “आंजनेय टाईम्स” का विमोचन किया गया। क्लब की सदस्य एवं सहायक प्राध्यापिका रेशमा सिंह ने स्वागत उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में वाणिज्य एवं प्रबंधन संकायाध्यक्ष डॉ. जैस्मिन जोशी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आभार प्रदर्शन पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं मैगज़ीन क्लब इंचार्ज विनोद सावंत ने किया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की संकायाध्यक्ष डॉ. निधि शुक्ला, विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, मैगज़ीन क्लब के सदस्य एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 3, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...
By User 6 /
June 30, 2026 /
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल को लेकर आम लोगों के लिए सुकून देने वाली खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2026 से ईंधन की बिक्री और वितरण पर लागू सभी अस्थायी पाबंदियां हटाने का फैसला किया है।...
By User 6 /
July 1, 2026 /
नई दिल्ली। 1 जुलाई से देशभर में कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हो गए हैं, अच्छी बात है है कि इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। जहां एक ओर कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में बड़ी कटौती कर...
By User 6 /
June 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार अभी बहुत धीमी है। बारिश नहीं होने के कारण लोग बेहद परेशान है। गर्मी चरम पर है इस बीच अच्छी खबर यह है कि कल कई स्थानों में बारिश होने की संभावना जताई जा...
By User 6 /
June 30, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गुण्डरदेही के रामसागर तालाब में एक युवक के डूबने की बात सामने आई. खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लोग मौके पर पहुंचे...
By User 6 /
July 2, 2026 /
अयोध्या. अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब कई अहम खुलासे हो रहे हैं। इस बीच खबर है आरोपियों के मकान पर बड़ी कार्यवाही हो सकती है। SIT ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों के मुताबिक, नियमों...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...
By User 6 /
July 1, 2026 /
रायपुर, 30 जून 2026।छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए बड़ा फेरबदल किया है। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में विभाग के 11 अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह आदेश तत्काल...
By User 6 /
July 2, 2026 /
रायपुर। नया रायपुर के ग्राम नकटी की शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने बेघर हुए लोगों को आशियाना देने का फैसला किया है। इसके लिए शासन -प्रशासन ने अतिक्रमण प्रभावित 65 परिवारों को नया...
By User 6 /
July 4, 2026 /
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...