Google Analytics Meta Pixel नशाखोरी रोकने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रयास सराहनीय : राजेश मूणत - Ekhabri.com

नशाखोरी रोकने के लिए ब्रह्माकुमारी बहनों का प्रयास सराहनीय : राजेश मूणत

 

विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय ने अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव और रेल्वे स्टेशन रायपुर के मुख्य प्रवेश द्वार क्रमांक-2 में एक दिन के लिए नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन किया। रेल्वे स्टेशन में आयोजित प्रदर्शनी का शुभारम्भ विधायक राजेश मूणत, अपर कलेक्टर श्रीमती निधी साहू, मुख्य स्टेशन प्रबन्धक एन.के. साहू और रायपुर सेवा केन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। इसी तरह अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में आयोजित नशा मुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का उद्घाटन विधायक मोतीलाल साहू और ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने किया। साथ में ब्रह्माकुमारी रश्मि दीदी और ब्रह्माकुमारी नीलम दीदी भी उपस्थित थीं।

 

 

इस अवसर पर विधायक राजेश मूणत ने प्रदर्शनी की सराहना करते हुए कहा कि तम्बाकू और शराब आदि से होने वाले नुकसान के बारे में सचेत करके ही आने वाली पीढ़ी को इसके सेवन से बचाया जा सकता है। इस दिशा में ब्रह्माकुमारी आश्रम की बहनों ने नशामुक्ति आध्यात्मिक प्रदर्शनी का आयोजन कर लोगों में जागृति लाने का सराहनीय कार्य किया है। मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूँ।

 

अपर कलेक्टर श्रीमती निधि साहू ने कहा कि प्रदर्शनी में नशाखोरी का व्यक्ति और समाज पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव तथा उसके निवारण के बारे में वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया गया है। यह जीवनमूल्यों की ओर लोगों का जुड़ाव हो इस दिशा में अच्छा प्रयास है। इससे लोगों को अपने जीवन में सुधार करने की प्रेरणा मिल सकेगी।

 

रेल्वे के मुख्य स्टेशन मैनेजर एन.के. साहू ने कहा कि नशा मानव जीवन का सबसे बड़ा शत्रु है। इसी को ध्यान में रखकर प्रदर्शनी में सुन्दर ढंग से नशे के दुष्प्रभाव के बारे में सचेत किया गया है। ब्रह्माकुमारी बहनों के ऐसे प्रयासों से ही नशामुक्त और स्वस्थ समाज बनाने में मदद मिलेगी

Read Also  अवैध उत्खनन के चलते 400 एकड़ कृषि भूमि बंजर

 

डिवीजनल कामर्शियल मैनेजर राकेश सिंह ने कहा कि तम्बाकू और उसके उत्पाद का शरीर और मन पर गहरा दुष्प्रभाव पड़ता है। जन जागरूकता के लिए यह सराहनीय प्रयास है। समाज को जागरूक करने का पवित्र कार्य ब्रह्माकुमारी बहनें कर रही हैं।

 

अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल भाठागांव में विधायक मोतीलाल साहू ने कहा कि स्वस्थ समाज बनाने के लिए लोगों को नशा और दुव्र्यसनों से मुक्ति दिलाना जरूरी है। इस प्रदर्शनी के माध्यम से ब्रह्माकुमारी बहनें लोगों को अच्छे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित कर रही हैं। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों को बधाई दी।

 

ब्रह्माकुमारी संस्थान की रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने कहा कि हमारा शरीर भी एक मन्दिर के समान पवित्र और स्वच्छ है जिसमें चैतन्य आत्मा विराजमान है। इसे दुव्र्यसनों आदि का सेवन कर अपवित्र नही करना चाहिए। उन्होने अभिभावकों को सुझाव देते हुए कहा कि घर में नशे की कोई भी सामग्री नही रखें और स्वयं व्यसनों से मुक्त रहकर अपने बच्चों के आगे अच्छा उदाहरण प्रस्तुत करें।इस अवसर पर महाचक्र इण्डस्ट्रीज के प्रबन्ध संचालक महेश डोडवानी द्वारा बुजुर्ग और अशक्त लोगों के लिए रायपुर रेल्वे स्टेशन को चार नई व्हील चेयर दान स्वरूप भेंट की गई।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर लोकभवन में विधि-विधान से हुई पूजा

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।   राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *