अंबिकापुर। अदाणी समूह ने 2030 तक 10 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज विभाग ने अगले छह वर्षों में 86 लाख से अधिक पेड़ लगाने की योजना बनाई है।
इस लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाते हुए सरगुजा जिले के उदयपुर तहसील स्थित परसा ईस्ट कांता बासन (पीईकेबी) खदान में आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25,000 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस कार्यक्रम में 800 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) की पीईकेबी खदान में पिछले 10 वर्षों में 11.50 लाख से अधिक पेड़ लगाए जा चुके हैं।
आरआरवीयूएनएल और खदान संचालक अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज ने जंगली पेड़ साल की नर्सरी बनाने में भी सफलता प्राप्त की है। पिछले 10 वर्षों में 82,000 से ज्यादा साल के पौधों का सफल रोपण किया गया है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीईकेबी खदान पर प्रशासनिक भवन से हनुमान वाटिका तक पैदल मार्च निकाला गया और इसके बाद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। 1 से 4 जून तक निबंध लेखन प्रतियोगिता सहित अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें 295 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
आरआरवीयूएनएल के एमडीओ अदाणी इंटरप्राइजेस लिमिटेड (एईएल) के बागवानी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने न सिर्फ़ साल के हजारों पौधों की नर्सरी तैयार की बल्कि इन्हें खदान के रिक्लेमेशन विस्तार में उगाकर एक नया जंगल भी विकसित किया है। खदान ने 1100 से अधिक एकड़ भूमि में साल वृक्षों का नया जंगल विकसित किया है। इस साल 82 हजार साल के पौधे उगाने का लक्ष्य रखा गया है।
खदान के उद्यान विभाग के प्रभारी राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि, “खदान ने वन विभाग के मार्गदर्शन में वर्ष 2023 में 2 लाख 12 हजार से अधिक पेड़ लगाए थे। वहीं खदान ने 9 हजार से अधिक साल वृक्षों का सफल प्रत्यारोपण भी किया है। खदान में एक आधुनिक नर्सरी भी बनाई गई है, जहां वर्ष के किसी भी समय लगभग 3 लाख पौधे उपलब्ध रहते हैं।”
पांच राज्यों में अदाणी नेचुरल रिसोर्सेज की खनन परियोजना टीमों ने 50,000 से अधिक फलदार और देशी पौधे लगाए और वितरित किए हैं। खदान का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में और अधिक पेड़ लगाकर एक हरित छत्तीसगढ़ का निर्माण किया जाए। जापानी मियावाकी तकनीक से घने जंगल उगाने के लिए 55 से 60 पौधे लगाए जाते हैं। इस तकनीक से एक हेक्टेयर में 30000 से 35000 पेड़ लगाए जाते हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 10, 2026 /
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
By User 6 /
September 10, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
By User 6 /
September 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...
By User 6 /
September 9, 2026 /
मासिक शिवरात्रि का धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्व होता है। यह व्रत और उपासना का दिन शिव भक्तों के लिए आत्मशुद्धि, पुण्य प्राप्ति और ईश्वर की कृपा प्राप्त करने का एक अवसर होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन...
By User 6 /
September 11, 2026 /
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
By Reporter 5 /
September 11, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...
By User 6 /
September 11, 2026 /
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...