Google Analytics Meta Pixel फर्जी निकला महिला सीएचओ के अपहरण का मामला, ब्वायफ्रेंड के साथ बिलासपुर में पकड़ाई, इस वजह से रची किडनैपिंग की झूठी साजिश - Ekhabri.com

फर्जी निकला महिला सीएचओ के अपहरण का मामला, ब्वायफ्रेंड के साथ बिलासपुर में पकड़ाई, इस वजह से रची किडनैपिंग की झूठी साजिश

सक्ती जिले में महिला सीएचओ के अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला सीएचओ ने अपने ब्वायफ्रेंड के साथ के साथ शादी करने के लिए रची थी। लड़की ने खुद ही ये पूरी साजिश रची थी। पुलिस ने दोनों को सरकंडा बिलासपुर के होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर से बरामद कर लिया है। तथा मामले में दोनों के खिलाफ धारा 120 (बी), 384 के तहत कार्रवाई की है

 

बता दें कि 28 जून को सक्ती चौपाटी के पास से एक महिला सीएचओ अनुपमा जलतारे लापता हो गई थी। वहीं उसी रात 9:38 बजे अनुपमा के फोन से महेन्द्र जांगडे ने महिला सीएओ के भाई डेगम्बर को फोन कर 28 जून को 11 बजे तक 15 लाख रुपये की व्यवस्था करके देने की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर अनुपमा को जान से मार कर बोरी में भेजने की बात कही। इतना ही नहीं, लापता अनुपमा ने भी फोन पर अपने भाई से रोते हुए बात की। वहीं महिला अधिकारी के भाई ने उसके दोस्त महेन्द्र को फोन किया, तो उसने भी अपहरण करने वालों की तरफ से फोन कर फिरौती की मांग करना बताया।

 

ईधर 15 लाख रुपये की फिरौती की शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और इलेक्ट्रानिक डिजिटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया कि महेन्द्र जांगडे और अनुपमा जलतारे को 4 घंटों के भीतर सरकंडा बिलासपुर के होटल स्वर्णभूमि देवनंदन नगर से बरामद किया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अपहरण की पूरी कहानी झूठी थी। महिला सीएओ ने अपने दोस्त के साथ एक मकसद लेकर सारा षड्यंत्र रचा था। पुलिस ने बताया कि महिला सीएओ अनुपमा जलतारे ने 27 जून को अपने दोस्त महेन्द्र जांगड़े को कोरबा से सक्ती चौपाटी बुलाया और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दिया। जब भाई वापस आया तो वह नहीं थी।

Read Also  बसों से शहरों की किराया सूची गायब

 

इसके बाद महिला सीएओ ने अपना फोन फ्लाइट मोड में डाल कर महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टीव्हीएस अपाचे बाईक क्रमांक सीजी 28 एल 0149 में बैठकर बिलासपुर निकल गई। इधर उसके अचानक गायब होने से भाई और परिजन परेशान थे। इसी बीच रात 9:38 बजे अनुपमा के फोन से महेन्द्र जांगडे ने महिला सीएओ के भाई डेगम्बर को फोन कर 28 जून को 11 बजे तक 15 लाख रुपये की व्यवस्था करके देने की मांग की। मांग पूरी नहीं करने पर अनुपमा को जान से मार कर बोरी में भेजने की बात कही। इतना ही नहीं, अनुपमा ने भी फोन पर अपने भाई से रोते हुए बात की।

 

वहीं महिला अधिकारी के भाई ने उसके दोस्त महेन्द्र को फोन किया, तो उसने भी अपहरण करने वालों की तरफ से फोन कर फिरौती की मांग करना बताया। पुलिस ने इलेक्ट्रानिक डिजिटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया कि महेन्द्र जांगडे और अनुपमा जलतारे की प्लानिंग थी कि, अनुपमा के घर वाले 15 लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे, फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर जाकर परिजनों को महिला अधिकारी बताती कि महेंद्र जांगडे ने अपहरणकर्ताओ पैसा देकर उसे छुडवाया है। जिससे वह महेंद्र को घरवालों की नजरो में शादी के लिए उपयुक्त लड़का साबित कर पाती। वहीं इस मामले में पुलिस ने झूठा अपहरण के लिए महेन्द्र जांगडे और महिला अधिकारी पर धारा 120 (बी), 384 के तहत कार्रवाई कर दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

दिल्ली में हाई अलर्ट, धमकी मिलने से सनसनी

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली में कई अहम स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। दिल्ली हाई कोर्ट समेत कुल छह स्थानों को निशाना बनाने...

झीरम शहीदों को विजय शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, बस्तर में शांति का संकल्प

By Reporter 5 / August 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बस्तर जिले की झीरम घाटी पहुंचकर झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीदों की स्मृति में पौधारोपण कर उनके बलिदान को नमन किया। इस...

नाग पंचमी के दिन सूर्य का गोचर, जानिए किन राशियों में होगा असर

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। हिन्दू ज्योतिष शास्त्र में भी नाग पंचमी का त्योहार न केवल धार्मिक दृष्टि से बहुत खास माना जाता है, बल्कि ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से भी यह दिन बहुत शुभ होता है। इस साल नाग पंचमी का पर्व...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
महासमुंद। महासमुंद में स्वतंत्रता दिवस की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मुडमार बांध में नहाने गए 35 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 26, क्लब पारा निवासी प्रणय गुर्वेकर के...

रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

By Reporter 5 / August 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ, स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई मजबूती   रायपुर । राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल परिसर में अत्याधुनिक रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *