रायपुर, 19 जुलाई 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की फाइनल परीक्षा में अविनाश प्राईड, हीरापुर, रायपुर की निवासी प्रियांशी गुप्ता ने सफलता प्राप्त कर सीए का दर्जा हासिल किया है। स्वर्गीय राजेश गुप्ता की सुपुत्री प्रियांशी ने शहर और समाज को गर्वित किया है। प्रियांशी ने अपनी स्नातक की शिक्षा रायपुर में प्राप्त की और परिवार के समर्थन के साथ अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की। उनके परिवार, कॉलोनीवासियों और मित्रों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।










