Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सशक्तिकरण के लिए कार्यशाला आयोजित

रायपुर, 1 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त और विकसित करने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग ने ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। 

IMG 20240801 WA0055
IMG 20240801 WA0055

भारतीय प्रबंधन संस्थान, नवा रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में ग्रामीण विकास, पर्यावरणीय स्थिरता और सामाजिक प्रगति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। चर्चा में जलवायु-संवेदनशील और हरित विकास के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सुधार पर जोर दिया गया। कार्यशाला में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, भारतीय प्रबंधन संस्थान के निदेशक डॉ. राम कुमार ककानी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर टीआरआई अनिर्बन घोष, और एसोसिएट डायरेक्टर एवं स्टेट लीड टीआरआई नीरजा कुदरिमोती ने भाग लिया।

 

कार्यशाला में गुड गवर्नेंस को बढ़ावा देने और विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वित प्रयासों को लागू करने पर भी चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, अमेरिकी कॉन्सुल जनरल माइक हैंकी, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर टीआरआई अनिर्बन घोष, सीईओ सीईजीआईएस विजय पिंगले और प्रोफेसर भारतीय प्रबंधन संस्थान वर्षा ममिडी ने अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके साथ ही जलवायु संबंधी कार्यों और तकनीक-आधारित जल सुरक्षा पर पीसीसीएफ श्रीनिवास राव, आयुक्त जीएसटी और मनरेगा रजत बंसल, सीईओ हिंदुस्तान यूनिलीवर फाउंडेशन श्रमण झा, ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन एंड्रू फ्लेमिंग और संचालक स्वच्छ भारत मिशन चंदन त्रिपाठी ने अपने विचार साझा किए।

 

इस समझौते का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करना और एक समृद्ध ग्रामीण छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है। यह समझौता 5 वर्षों के लिए है और इसमें टीआरआई फाउंडेशन के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, पंचायत संचालनालय और स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट को सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य महिला स्व-सहायता समूह, पंचायत राज संस्थाओं और स्थानीय प्रशासन को मजबूती प्रदान करना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न मुद्दों पर प्रभावी ढंग से काम किया जा सके।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *