Google Analytics Meta Pixel सरकार फिर से शुरू करेगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल योजना - Ekhabri.com

सरकार फिर से शुरू करेगी चरण पादुका और सरस्वती सायकल योजना

 

  • मुख्यमंत्री ने जगदलपुर में की घोषणा, महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त का वितरण

रायपुर, 01 अगस्त 2024: छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही चरण पादुका वितरण योजना और सरस्वती सायकल योजना को पुनः शुरू करने जा रही है। यह घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगदलपुर में कृषि महाविद्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की 6वीं किश्त की राशि 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में अंतरित की।

मुख्यमंत्री ने जगदलपुर विधायक किरण देव की मांग पर शहर में लम्बे समय से अधूरे पड़े उच्च स्तरीय ऑडिटोरियम के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये मंजूर किए। इसके अलावा, उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं से महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होने की पुष्टि भी की।

इस कार्यक्रम में वन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, महापौर सफीरा साहू, और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कलेक्टर विजय दयाराम ने बस्तर जिले में चल रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 

गरीबों के लिए समर्पित सरकार – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार की तरह छत्तीसगढ़ सरकार भी गरीबों के कल्याण और विकास के लिए समर्पित है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने कार्यभार संभालते ही 18 लाख से अधिक आवासहीन परिवारों को पक्का मकान बनाने की स्वीकृति दी थी। तेन्दूपत्ता तोड़ने वालों के लिए साढ़े पांच हजार रुपये मानक बोरा की दर से पत्ता खरीदा गया और पूरे सीजन पत्ता खरीदा गया।

Read Also  एमएमआई नारायण हॉस्पिटल की पहल, रायपुर के चार सरकारी स्कूलों को मिला सहयोग

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने 21 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदने की गारंटी पूरी की है और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई। इसके अलावा, प्रदेश के किसानों को 3716 करोड़ रुपये दो साल के बकाया धान का बोनस के रूप में भी भुगतान किया गया है।

IMG 20240802 WA0001
  

विकसित छत्तीसगढ़ के लिए मोदी सरकार का सहयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का राज्यांश जमा न करने के कारण 18 लाख गरीब बेघर लोगों के पक्के घर के सपने को तोड़ दिया था। अब नई सरकार बनने के बाद राज्यांश की व्यवस्था कर पैसा केंद्र सरकार को दिया गया है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में रेल सड़क परियोजनाओं के विस्तार पर भी केंद्रीय मंत्रियों से चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राजधानी रायपुर से बस्तर को जोड़ने वाले एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग के जीर्णोद्धार के लिए जल्द ही स्वीकृति मिलेगी।

 

3061 समूह हितग्राहियों को 100 करोड़ का ऋण वितरण

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम के तहत बिहान योजनांतर्गत 3061 समूह हितग्राही को 100 करोड़ का ऋण वितरण किया। नगर पालिक निगम प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को प्रथम किस्त में 10 हजार, द्वितीय किस्त में 20 हजार, और तृतीय किस्त में 50 हजार रुपये का ऋण दिया गया। इसके साथ ही, उद्योग विभाग द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत दर्जी प्रशिक्षण प्राप्त 5 हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राष्ट्रपति से मिलकर लौटे विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री साय से साझा किए यादगार अनुभव

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर लौटे छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मंगलवार को रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात की। विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति भवन की अपनी यादगार यात्रा, राष्ट्रपति...

ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ में शासकीय कामकाज को अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनाने की दिशा में ई-ऑफिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है। इसी कड़ी में मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित मासिक सम्मान कार्यक्रम...

रील बनाना पड़ा भारी, तीन महिला टेक्नीशियन को HLL ने किया बर्खास्त

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। सोशल मीडिया में इन दिनों रील बनाना का शौक लोगो पर सिर चढ़ कर बोल रहा है. इन सबके बीच इससे जुड़ी खास खबर सामने आई है. जिसमें जिला अस्पताल दुर्ग की अटल आरोग्य लैब में रील बनाने वाली...

माता कौशल्या धाम के बंद कॉटेज पर पर्यटन मंडल ने किया बड़ा खुलासा

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल माता कौशल्या धाम, चंदखुरी में पर्यटकों की सुविधा के लिए तैयार किए गए कॉटेज लंबे समय से बंद हैं। कॉटेज के संचालन को लेकर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल ने स्थिति स्पष्ट करते हुए...

आज है हलषष्ठी की व्रत, इन चीजों को करें पूजा में शामिल

By User 6 / September 2, 2026 / 0 Comments
हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हल षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से महिलाएं अपने बच्चों की दीर्घायु की कामना में व्रत करती हैं। व्रत की बात करे तो...

दक्षिण भारत के पर्यटकों पर छत्तीसगढ़ की नजर, चेन्नई में मजबूत हुई कनेक्टिविटी

By Reporter 5 / September 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने दक्षिण भारत के प्रमुख पर्यटन बाजार में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने फिक्की के सहयोग से चेन्नई में छत्तीसगढ़ टूरिज्म रोड शो का आयोजन किया, जिसमें 130 से...

कुगदा गेट आरयूबी पर भारी वाहनों की आवाजाही 10 सितंबर तक रहेगी बंद

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल में कुगदा गेट रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) के एप्रोच हिस्से में कवर्ड शेड निर्माण कार्य के चलते भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

नेपाल में स्थिति दर्दनाक, बाढ़ को लेकर फिर से अलर्ट जारी

By Reporter 5 / September 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। नेपाल में लगातार हालात खराब होते जा रहे है,नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन में नदियों के किनारे रहने...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *