Google Analytics Meta Pixel हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, स्वतंत्रता सप्ताह के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन - Ekhabri.com

हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत, स्वतंत्रता सप्ताह के तहत तिरंगा यात्राओं का आयोजन

रायपुर, 08 अगस्त 2024: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य के हर घर में तिरंगा लहराने के उद्देश्य से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर इस अभियान का शुभारंभ किया। 

IMG 20240808 WA0048
IMG 20240808 WA0048

जनदर्शन में उपस्थित लोगों ने तिरंगा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के नारे लगाए। स्वतंत्रता सप्ताह (09 से 15 अगस्त) के दौरान राज्य भर में तिरंगा यात्राएं, रैलियां, मैराथन और अन्य देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

इन कार्यक्रमों के दौरान तिरंगा प्रतिज्ञा ली जाएगी, और नागरिकों को तिरंगा के साथ सेल्फी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके अलावा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को सम्मानित किया जाएगा।

 

तिरंगा यात्रा में स्थानीय स्तर पर बाइक, सायकल और कार रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं और विभिन्न संगठनों की सक्रिय भागीदारी होगी। कार्यक्रमों में खेल और फिटनेस से जुड़े लोग भी हिस्सा लेंगे।

 

संस्कृति मंत्रालय द्वारा तिरंगा कॉन्सर्ट्स का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभक्ति संगीत और तिरंगा एंथम प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास स्थापित किए जाएंगे, जहां लोग “हर घर तिरंगा” और “जय हिंद” लिख सकेंगे।

IMG 20240808 WA0047
IMG 20240808 WA0047

स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जानकारी और कार्यक्रमों से जुड़ी जानकारियां संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई हैं। संस्कृति विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों को इन कार्यक्रमों में सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

होली से पहले रायपुर ग्रामीण पुलिस का बड़ा अभियान, 6 असामाजिक तत्व जेल

By User 6 / February 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर (ग्रामीण)। होली पर्व से पहले कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए रायपुर ग्रामीण पुलिस अभियान के तहत व्यापक कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मित्तल के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा, धरसींवा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *