Google Analytics Meta Pixel दीदी के तृणमूल बड़ी सेंध, राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री नहीं पहुंचे कैबिनेट की बैठक में - Ekhabri.com

दीदी के तृणमूल बड़ी सेंध, राजीव बनर्जी समेत चार मंत्री नहीं पहुंचे कैबिनेट की बैठक में

बंगाल में विधानसभा चुनाव से मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांगेस के खेमे में भगदड मची हुई है। नतीजा यह है कि नाराज नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। हाल ही में ममता सरकार के पूर्व मंत्री और दिग्गज नेता शुभेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा का दामन थाम लिया था। इस बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी कैबिनेट की बैठक बुलाई,  जिसमें भी चार मंत्री अनुपस्थित रहे। इसके कारण अब तृणमूल हाईकमान तनाव में आ गया है।

तृणमूल कांग्रेस के कई नेता पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे हैं, जिसमें से शुभेंदु समेत कुछ नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा भी दे दिया। मंगलवार को ममता बनर्जी ने सचिवालय में कैबिनेट की बैठक बुलाई तो इसमें भी चार मंत्री नहीं पहुंचे। इसमें दो मंत्री, पर्यटन मंत्री गौतम देब और उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष थे।  हालांकि दोनों की अनुपस्थिति को लेकर ममता और तृणमूल आश्वस्त हैं, क्योंकि कोरोना महामारी से किसी भी बैठक में दोनों हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

वहीं बीरभूमि से मत्स्य पालन मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा और हावड़ा से राजीब बनर्जी भी बैठक में नहीं आए। इनकी गैरमौजूदगी से राजनीतिक गलियारों में हलचल है, क्योंकि दोनों पार्टी से नाराज चल रहे। अटकलें है कि राजीव बनर्जी पक्षपात का आरोप लगाकर तृणमूल का साथ छोड़ सकते हैं। कुछ इसी तरह का मामला शुभेंदु अधिकारी के केस में हुआ था, उन्होंने भी ममता बनर्जी का साथ छोड़ने से पहले कैबिनेट बैठक से दूरी बना ली थी।

बंगाल सरकार में वन मंत्री और दोमजुर विधायक राजीव बनर्जी कुछ दिनों से बगावत के रास्ते पर चल रहे हैं। नवंबर में कोलकाता में एक रैली के दौरान, उन्होंने पार्टी में भाई-भतीजावाद और चाटुकारिता के बारे में बात करते हुए आरोप लगाया कि पार्टी में ‘यस मैन’ (हां में हां मिलाने वाले लोग) प्रमुखता से बढ़ रहे हैं और यह व्यक्तिगत निराशा का विषय है।

Read Also  गुजरात में पकड़े गए आजाद और सुहेल ने मुजफ्फरनगर के मदरसे से की थी पढ़ाई

कैबिनेट बैठक से नदारद रहने वाले अन्य मंत्रियों में कूच बिहार के उत्तर बंगाल विकास मंत्री रवींद्रनाथ घोष भी थे। घोष ने बैठक में शामिल नहीं होने की वजह ‘दुआरे अभियान’ में व्यस्त रहना बताया। दार्जिलिंग जिले से आने वाले पर्यटन मंत्री गौतम देब ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। वहीं, वीरभूम से आने वाले चंद्रनाथ सिन्हा ने कहा कि वह अगले हफ्ते ममता के दौरे की तैयारियों में व्यस्त थे।

तृणमूल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की दखल बढ़ती जा रही है, जो कई नेताओं को पसंद भी नहीं है। इसके अलावा हाल ही में प्रशांत किशोर ने पार्टी में कई बड़े बदलाव किए, जिसमें वरिष्ठ नेताओं की राय नहीं ली गई। वहीं शुभेंदु की 64 विधानसभा सीटों पर पकड़ मजबूत है, वो चाहते थे, उन सीटों पर उनकी पसंद के उम्मीदवार उतारे जाएं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। धीरे-धीरे पार्टी में गतिरोध बढ़ता गया और उन्होंने पार्टी छोड़ दी।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नवा रायपुर नकटी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर छिड़ी बड़ी बहस

By User 6 / July 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर के ग्राम नकटी में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई ने पूरे प्रदेश में एक बड़ी बहस को जन्म दे दिया है। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान रोते-बिलखते परिवारों की तस्वीरों ने लोगों की संवेदनाओं को...

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेर बदल, देखिए आदेश की कॉपी   

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...

ekhabri धर्म दर्शन: दान-पुण्य और पूजा से जीवन में बढ़ती है शांति, सकारात्मकता और संतुलन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर।भारतीय परंपरा में दान-पुण्य और पूजा को केवल धार्मिक कर्म नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने वाला महत्वपूर्ण अभ्यास माना जाता है। सदियों से यह मान्यता रही है कि ये दोनों ही कार्य व्यक्ति के मन, परिवार और...

पुरी से कोरापुर जाने वाले नई ट्रेन को जगदलपुर तक चलाए जाने की मांग

By User 6 / July 6, 2026 / 0 Comments
जगदलपुर। रेल यात्रियों के लिए अच्छी बात है कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में पुरी से कोरापुट के लिए एक नई यात्री ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव पुरी स्टेशन से नई सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे....

सेवा सेतु पोर्टल से घर बैठे मिल रहीं समयबद्ध शासकीय सेवाएं

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू किया गया सेवा सेतु पोर्टल अब आम नागरिकों के लिए...

रायपुर में 8 जुलाई को आधुनिक थोक बाजार का लोकार्पण, व्यापार को नई दिशा

By User 6 / July 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...

नवा रायपुर में आज से शुरू चिंतन शिविर 3.0, विकास और सुशासन पर मंथन

By User 6 / July 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ आज से आईआईएम नवा रायपुर अटल नगर में प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित इस महत्वपूर्ण शिविर में शासन की कार्यप्रणाली,...

आज 4 जुलाई से शुरू होगा चिंतन शिविर 3.0, शासन की नई दिशा तय

By Reporter 5 / July 4, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 3 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मंत्रिमंडल का दो दिवसीय ‘चिंतन शिविर 3.0’ 4 और 5 जुलाई को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), रायपुर में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर सुशासन एवं अभिसरण विभाग...

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ खामोश

By User 6 / July 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 05 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली प्रख्यात पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं।...

जमीन नामांतरण और डायवर्सन अब स्वतः, लोगों को बड़ी राहत

By User 6 / July 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...