बिहार के दो जिले में अब लोग तरकारी मार्ट से ऑनलाइन सब्जी खरीदेंगे। इस समय राजधानी पटना और पूर्वी चंपारण जिले के लोग ऑनलाइन सब्जी खरीद सकेंगे। तरकारी मार्ट के माध्यम से पटना एवं पूर्वी चंपारण जिले के लोगों को ऑनलाइन सब्जी खरीदने की सुविधा मिलेगी।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सहकारिता विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में सहकारिता विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था कि सहकारिता विभाग को-ऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से लोगों के लिये ऑनलाइन सब्जी क्रय की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार अब ई-कॉमर्स की शुरूआत की जा रही है। इसके तहत तरकारी मार्ट के माध्यम से पटना एवं पूर्वी चंपारण जिले के लोगों को ऑनलाइन सब्जी क्रय करने की सुविधा मिलेगी।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सब्जी का अच्छा उत्पादन हो रहा है। यहां के किसान सब्जी को राज्य के बाहर भी भारी मात्रा में भेजते हैं। उन्होंने कहा कि को-ऑपरेटिव सोसायटी के माध्यम से ऑनलाइन सब्जी की उपलब्धता होने से अब लोगों को काफी सहूलियत होगी।
कोरोना के इस प्रतिबंधित दौर में घर बैठे ऑनलाइन सब्जी क्रय होगा, इससे लोगों को काफी सुविधा होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी इस सुविधा की शुरुआत पटना एवं पूर्वी चंपारण जिले के लोगों के लिए की गई है। उन्होंने सहकारिता विभाग से राज्य के सभी जिलों में भी इस व्यवस्था की शुरूआत करने का निर्देश दिया।
बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव विनय कुमार, सहकारिता विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी सहित कई अधिकारी जुड़े हुए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह आमानाका ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार कार की ने कई लोगों को घायल किया है. दुर्ग की ओर से रविशंकर विश्वविद्यालय की दिशा में आने वाले फ्लाईओवर के ढलान पर एक कार ने आधा दर्जन...
By Reporter 5 /
July 26, 2026 /
रायपुर। ट्रेन यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। 25 जुलाई को रायपुर से सिकंदराबाद जा रहे एक यात्री ने ट्रेन के कोच में कॉकरोच मिलने की शिकायत करते हुए रेलवे प्रशासन को...
By User 6 /
July 24, 2026 /
रायपुर, 23 जुलाई 2026।मातृ एवं शिशु पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यूनिसेफ द्वारा रायपुर में “विश्व स्तनपान सप्ताह एवं स्वस्थ आहार” विषय पर मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। होटल सयाजी में आयोजित इस कार्यशाला में प्रिंट,...
By User 6 /
July 24, 2026 /
नई दिल्ली. दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET-UG पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन शुक्रवार को 35वें दिन भी जारी है। आज दोपहर 12:30 बजे CJP के प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात हो सकती है।...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली। NEET पेपर लीक विवाद और देशभर में छात्रों के लगातार प्रदर्शन के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने इस्तीफे में कहा कि बीते...
By Reporter 5 /
July 25, 2026 /
नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को उनके वर्तमान मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश...
By User 6 /
July 27, 2026 /
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...
By User 6 /
July 24, 2026 /
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी हिंदू धर्म की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक मानी जाती है। इस दिन से भगवान विष्णु चार महीने के लिए क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास...
By User 6 /
July 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...