Google Analytics Meta Pixel अदाणी विद्या मंदिर में पर्यावरणविद् और योग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य राजे सिंह का दौरा - Ekhabri.com

अदाणी विद्या मंदिर में पर्यावरणविद् और योग विशेषज्ञ डॉ. आदित्य राजे सिंह का दौरा

छात्रों को दी पर्यावरण संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के महत्व की जानकारी

IMG 20240821 WA0007
IMG 20240821 WA0007

छत्तीसगढ़ राज्य में मात्र 10 वर्ष की उम्र में योग और पर्यावरण के क्षेत्र में पहचान बनाने वाले डॉ. आदित्य राजे सिंह ने 20 अगस्त को अदाणी विद्या मंदिर में आयोजित अक्षय ऊर्जा दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। बाल पर्यावरण मित्र और बाल योग गुरु आदित्य ने इस अवसर पर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को पर्यावरण संरक्षण और अक्षय ऊर्जा के विषय में जागरूक किया। उन्होंने अपनी उपलब्धियों और पर्यावरण के क्षेत्र में किए गए शोध के बारे में बताया, जिससे छात्र-छात्राएं प्रेरित हुए।

 

आदित्य ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया में भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन आने वाले वर्षों में भी कोयला हमारी ऊर्जा की आवश्यकताओं को पूरा करने में महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने छात्रों को पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

IMG 20240821 WA0005
IMG 20240821 WA0005

इस कार्यक्रम के दौरान, आदित्य ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम द्वारा परसा ईस्ट केते बसन (पीईकेबी) खदान में लगाए गए 12 लाख पेड़ों के वन और 4 लाख पौधों वाली नर्सरी का भी दौरा किया। उन्होंने निगम के वृक्षारोपण अभियान की सराहना की और कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर आदित्य ने अपने परिवार के साथ खनन क्षेत्र में साल और अन्य फलदार पौधों का रोपण किया।

 

अक्षय ऊर्जा दिवस के अवसर पर अदाणी विद्या मंदिर के छात्रों ने आदित्य से मुलाकात कर प्रेरणा प्राप्त की। कक्षा 11वीं की छात्रा प्रीति गोंड और उनके साथियों ने कहा कि आदित्य की उपलब्धियों से वे प्रेरित हुए हैं और अब वे भी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देना चाहते हैं।

Read Also  साली के प्रेम में प्रेग्नेंट ड्रग्स स्मगलर पत्नी को दिल्ली में गोलियों से भून डाला

 

स्कूल के प्राचार्य आशीष पांडे ने कहा कि आदित्य का उद्देश्य छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना था, और उनकी उपस्थिति से सरगुजा जैसे आदिवासी बहुल इलाके के छात्रों में आत्मविश्वास बढ़ा है। अदाणी विद्या मंदिर के अलावा, आदित्य ने अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र और सिलाई केंद्र का भी दौरा किया।

IMG 20240821 WA0002
IMG 20240821 WA0002

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड द्वारा सरगुजा जिले में संचालित पीईकेबी कोयला खदान में आदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड के नेचुरल रिसोर्सेस डिवीजन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जो शिक्षा, स्वास्थ्य, और आजीविका उन्नयन में योगदान दे रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

विश्व पर्यटन दिवस पर छत्तीसगढ़ में पर्यटन कारोबार का नया कनेक्ट

By User 6 / September 28, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने की दिशा में बड़ी पहल शुरू हुई है। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और छत्तीसगढ़ ट्रैवल ट्रेड एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में ‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट छत्तीसगढ़ मार्केट...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *