Google Analytics Meta Pixel अंबिकापुर में 30 गांवों में 100 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट और 10 हाईमास्ट लाइटें स्थापित - Ekhabri.com

अंबिकापुर में 30 गांवों में 100 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट और 10 हाईमास्ट लाइटें स्थापित

 

अंबिकापुर, 31 अगस्त 2024: राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरआरवीयूएनएल) ने अपने निगमित सामुदायिक सहभागिता के तहत जिले के 30 गांवों में सड़कों और चौक-चौराहों को रौशन करने के लिए 100 से अधिक सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट और 10 हाईमास्ट लाइट स्थापित की हैं।

 

उदयपुर और प्रेमनगर प्रखण्ड के ग्राम घाटबर्रा, साल्ही, जनार्दनपुर, परसा, चकेरी, पटना, और बियरपुर सहित 7 गांवों में 10 सौर ऊर्जा युक्त हाईमास्ट लाइट लगाई गई हैं। वहीं, हरिहरपुर, नारायणपुर, बासेन, शिवनगर, सुरता, तारा समेत 20 से अधिक गांवों की सड़कों को 100 से अधिक सोलर स्ट्रीट लाइट से रोशन किया गया है। इन उपायों से ग्रामीणों को बरसात के समय सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जानवरों के खतरे से राहत मिली है और वे अब रात में भी निःसंकोच सड़कों पर आवागमन कर सकते हैं।

IMG 20240831 WA0044

इन सोलर लाइट्स की स्थापना से 500 से अधिक ग्रामीणों को बेहतर दृश्यता और सुरक्षा का लाभ मिल रहा है। आरआरवीयूएनएल ने अदाणी फाउंडेशन के माध्यम से इन गांवों को आधुनिक तकनीक पर आधारित और पावर ग्रिड से निर्भरता मुक्त स्थायी प्रकाश व्यवस्था प्रदान की है। यह पर्यावरण अनुकूल तकनीक दिन में सौर ऊर्जा से चार्ज होकर रात में रोशनी उत्पन्न करती है, जिससे महंगे ग्रिड कनेक्शन की आवश्यकता समाप्त हो जाती है।

 

परसा ईस्ट केते बासेन खदान के क्षेत्र में किए जा रहे इस विकास कार्य से ग्रामीण समुदायों का जीवनस्तर ऊंचा हुआ है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। अदाणी फाउंडेशन की यह पहल न केवल स्थानीय निवासियों की जरूरतों को पूरा कर रही है, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक और संरचनात्मक स्थिरता के लिए भी अनुकूल वातावरण स्थापित कर रही है। इसके साथ ही, खदान के आसपास के 14 गांवों में सरकारी स्कूलों की मरम्मत, अतिरिक्त कक्षाओं और पक्के शौचालयों का निर्माण, सड़कों का निर्माण और पर्यावरणीय स्थिरता के लिए 12 लाख से अधिक पेड़ रोपित किए गए हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


महासमुंद में बड़ी कार्रवाई, बस चेकिंग में पकड़ी गई 46 लाख की चांदी, एक यात्री गिरफ्तार

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
महासमुंद जिले के रेहटीखोल नाका (NH-353) पर पुलिस की नियमित चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफलता सामने आई है। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जांच के दौरान एक यात्री बस से भारी मात्रा में चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं,...

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट, e-KYC की समय सीमा बढ़ी, महिलाओं को मिली राहत…जानें नया अपडेट

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़: महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। राज्य सरकार ने इस योजना के तहत अनिवार्य e-KYC की समय सीमा को बढ़ा दिया है। पहले यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी...

दिल दहला देने वाली घटना : बच्चों के सामने पत्नी का गला काटा, सिर लेकर घूमाता रहा पति,फिर जो हुआ….

By User 6 / April 23, 2026 / 0 Comments
कोरबा 23 अप्रैल 2026। कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा...

रायपुर में गंदे पानी की सप्लाई पर मचा हड़कंप, नगर निगम ने तुरंत लिया सख्त एक्शन

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर : शहर के नगर निगम जोन-9 क्षेत्र में टैंकर के जरिए गंदे पानी की आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शिकायत मिलते ही नगर निगम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित...

आज का राशिफल

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

कोरबा में दो दर्दनाक सड़क हादसे: 3 की मौत, एक महिला गंभीर—इलाके में तनाव और आक्रोश

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
कोरबा जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। इन घटनाओं में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।   पहला हादसा: बायपास पर बाइक...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 24, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

दंतेवाड़ा में इतिहास रचने की तैयारी: सचिन तेंदुलकर के दौरे से बदलेगा खेल और विकास का चेहरा

By User 6 / April 22, 2026 / 0 Comments
सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा जिले के दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह दौरा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र...

रायपुर में 50 लाख लेकर ड्राइवर फरार…भरोसे का बड़ा धोखा, पुलिस के लिए चुनौती बना मामला

By User 6 / April 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर: राजधानी रायपुर के खम्हारडीह इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी का ड्राइवर ही 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। इस घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। बैंक बंद होने...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 25, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आपको कार्यक्षेत्र में कोई पुरस्कार मिल सकता है, उसके बाद परिवार में पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पिताजी से काम...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *