रायपुर। अर्पण दिव्यांग पब्लिक स्कूल में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पीएमजेएफ पीडीजी एलएन तिलोक चंद बरडिया ने कहा कि सबसे पवित्र स्थान पर दुनिया का सबसे नेक कार्य हो रहा है, और इसका हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।
इस रक्तदान शिविर का आयोजन बिलासा ब्लड सेंटर, लायंस व लियो क्लब रायपुर सेंट्रल तथा आर्टिस्टिक वाइब्स के संयुक्त प्रयास से किया गया। तिलोक चंद बरडिया ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को निशुल्क हॉस्टल और शिक्षा प्रदान करने वाला यह स्थान अत्यंत पवित्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर रक्तदान जैसा नेक कार्य होना वास्तव में प्रशंसनीय है।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, रायपुर नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने कहा कि रक्तदान करने से न केवल एक व्यक्ति की जान बचती है, बल्कि यह कई परिवारों में खुशियाँ लाता है। उन्होंने तिलोक चंद बरडिया के समाज सेवा के कार्यों की सराहना की और कहा कि वंचितों के लिए उनका योगदान अनुकरणीय है।
इस अवसर पर लायंस क्लब रायपुर सेंट्रल की अध्यक्ष रानू लूनिया, लियो क्लब रायपुर सेंट्रल की अध्यक्ष लियो मासूम लूनिया, आर्टिस्टिक वाइब्स फाउंडेशन के प्रतिनिधि, और अर्पण कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोऑर्डिनेटर सीमा छाबड़ा ने किया।
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...
रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...
रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...