Google Analytics Meta Pixel बैंकों में छुट्टियों की भरमार लेकर आया सितंबर - Ekhabri.com

बैंकों में छुट्टियों की भरमार लेकर आया सितंबर

सितंबर की शुरुआत से पहले ही भारतीय रिजर्व बैंक ने सितंबर में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। रिजर्व बैंक के कैलेंडर के हिसाब से अलग-अलग त्योहारों और जयंती के चलते पूरे देश में सरकारी और प्राइवेट सेक्टर के बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आप अगले महीने बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम पूरा करना चाहते हैं तो पहले ही यहां छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लें। रिजर्व बैंक राज्यों के हिसाब से बैंक अवकाश की लिस्ट जारी करता है।

 

 

 

फेस्टिव सीजन का आगाज हो रहा है. ऐसे में कई राज्यों में अलग-अलग त्योहारों के कारण छुट्टी रहेगी। इस महीने में गणेश चतुर्थी, बारावफात, ईद-ए-मिलाद-उल-नबी आदि जैसे त्योहारों के कारण बैंकों में पूरे देश में 15 दिन छुट्टी रहेगी। इसमें दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी भी शामिल हैं।

 

 

 

सितंबर 2024 में इन-इन दिनों बैंक रहेंगे बंद
1 सितंबर, 2024 – रविवार होने के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.
4 सितंबर, 2024 – श्रीमंत शंकरदेव की तिरोभाव तिथि पर गुवाहाटी में बैंक बंद रहने वाला है.
7 सितंबर, 2024 – गणेश चतुर्थी के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, नागपुर, और पणजी में बैंक बंद रहने वाले हैं.
8 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
14 सितंबर, 2024 – दूसरे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंकों में अवकाश रहेगा.
15 सितंबर-2024 – रविवार के कारण बैंक बंद रहने वाले हैं.
16 सितंबर, 2024 – बारावफात के मौके अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, कोच्चि, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रांची, श्रीनगर और त्रिवेंद्रम में बैंकों में अवकाश रहेगा.
17 सितंबर, 2024 – मिलाद-उन-नबी के कारण गंगटोक और रायपुर में बैंक बंद रहेंगे.
18 सितंबर, 2024 – पंग-लहबसोल की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
20 सितंबर, 2024 – ईद-ए-मिलाद-उल-नबी पर जम्मू और श्रीनगर के बैंक बंद रहेंगे.
21 सितंबर, 2024 – श्री नारायण गुरु समाधि दिवस पर कोच्चि और त्रिवेंद्रम में बैंक बंद रहने वाला है.
22 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
23 सितंबर,2024 – महाराजा हरिसिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहने वाला है.
28 सितंबर, 2024 – चौथे शनिवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहेगा.
29 सितंबर, 2024 – रविवार के कारण पूरे देश में बैंक बंद रहने वाला है.

Read Also  सोनम वांगचुक की पत्नी ने सुप्रीम कोर्ट से की बिना शर्त रिहाई की अपील

 

 

 

सितंबर में 30 दिनों में से 15 दिन अलग-अलग राज्यों में बैंकों में अवकाश रहने वाला है। हर दूसरे दिन बैंक बंद होने के बाद भी आप अपने बहुत से कार्यों को पूरा कर सकते हैं। कैश ट्रांजैक्शन के लिए आप एटीएम का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, एक खाते से दूसरे खाते में पैसे ट्रांसफर करने के लिए आप नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके जरिए बैंकों के अवकाश वाले दिन भी आपके जरूरी काम नहीं रुकेंगे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

रायपुर में सुकमा की पुनर्वासित बेटियों ने रैंप पर दिखाई नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त, 67 लाख महिलाओं को लाभ

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को मजबूती देते हुए राज्य सरकार ने महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से 67 लाख 20 हजार 125 पात्र महिलाओं के...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

कोशल फैब लॉन्च, 10.90 करोड़ सहायता, बुनकरों को नई पहचान

By User 6 / August 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अगस्त 2026। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रीमियम हैंडलूम ब्रांड ‘कोशल फैब’का शुभारंभ...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *