Google Analytics Meta Pixel तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान - Ekhabri.com

तीजा तिहार से पहले महतारी वंदन योजना की 7वीं किश्त आने से महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान

 

 

रायपुर, 2 सितंबर 2024 – मुख्यमंत्री निवास में ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े शामिल हुईं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि विष्णु देव सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने और किसानों को उचित फसल मूल्य प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस मौके पर सखी सेंटर, नारी निकेतन, शक्ति सदन और महिला हेल्पलाइन नंबर की जानकारी भी साझा की गई।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुपोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ राज्य के विभिन्न गांवों में भ्रमण करेगा और लोगों को पोषण संबंधी जानकारी देगा। रथ के माध्यम से सुपोषण पर आधारित फिल्में और ऑडियो-वीडियो संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

 

IMG 20240902 204703 (700 x 466 pixel)

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पोषण माह के दौरान इस वर्ष एनीमिया, वृद्धि निगरानी, पूरक पोषण आहार, और तकनीक के उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि 1 से 30 सितंबर 2024 तक पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है, ताकि सुपोषण को एक जन आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा सके।

 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया कि प्रदेश में 52,000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, बच्चों और किशोरी बालिकाओं को स्वास्थ्य पोषण सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने सुपोषण के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए समुदाय और व्यक्तिगत स्तर पर सकारात्मक व्यवहार परिवर्तन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री निवास में माताओं और बहनों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें लोक कलाकार आरु साहू और अन्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी। महिलाओं ने तीजा तिहार का जमकर आनंद लिया, उनके हाथों में मेहंदी बनाई गई और उन्हें लाख की चूड़ियां भेंट की गईं।

Read Also  रायपुर में एआई प्रशिक्षण से सरकारी सिस्टम होगा और मजबूत

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, वनमंत्री केदार कश्यप, राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, विधायक राजेश मूणत, अनुज शर्मा, गुरू खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, गजेंद्र यादव, इंद्र कुमार साहू सहित अन्य अधिकारी और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से अयांश को मिला वॉकर, बढ़ी आत्मनिर्भरता  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में एक और मानवीय पहल सामने आई है। राज्य सरकार द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए चलाए...

आइएफएस के एक साथ अधिकारियों का हुआ तबादला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्य सरकार ने भारतीय वन सेवा (आइएफएस) के एक साथ सात वरिष्ठ अधिकारियों के तबादला होने की खबर सामने आई है. इसके लिए आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में एपीसीसीएफ संजीता गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी...

सोनबरसा में सांपों संग सह-अस्तित्व सिखाने अनोखी वर्कशॉप आयोजित  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार वनमंडल द्वारा वन्यजीव संरक्षण और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोनबरसा वन विहार में “सांपों के साथ सह-अस्तित्व : स्नेक रेस्क्यू एंड अवेयरनेस वर्कशॉप-2026”का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का मुख्य...

गौ मांस के साथ 10 आरोपियों का निकला जुलूस, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार से बेहद गंभीर खबर सामने आई है जिसमें आरोपी ने पहले बिछड़े को मारा और फिर उसके बाद उसके टुकड़े कर बेचने की कोशिश में थे. पुलिस को मिली मुखबिर...

कारगिल विजय दिवस पर युवाओं को राष्ट्रनिर्माण का मंत्र दिया  

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत, हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

By User 6 / July 27, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने विधायक अनुज शर्मा को बड़ी राहत दी है। सोशल मीडिया पर बढ़ती ऑनलाइन ट्रोलिंग और मानहानि के मामलों के बीच एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। पद्मश्री एवं विधायक अनुज शर्मा की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *