Google Analytics Meta Pixel वंदे भारत स्लीपर के बाद अब रेलवे को सुरक्षा ‘कवच’ देने की तैयारी - Ekhabri.com

वंदे भारत स्लीपर के बाद अब रेलवे को सुरक्षा ‘कवच’ देने की तैयारी

भारतीय रेलवे ने वंदे भारत स्लीपर की पहली झलक दुनिया को दिखा दी है। आधुनिक सुविधाओं से लैस इस ट्रेन को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पहली वंदे भारत स्लीपर का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह ट्रेन देश के लोगों को समर्पित कर दी जाएगी। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे अब पूरे रेलवे नेटवर्क को दुर्घटनाओं से बचाने के लिए कवच से लैस कर रही है। इस पर मिशन मोड में काम हो रहा है। हम दुर्घटनाओं का स्तर शून्य पर लाना चाहते हैं।

 

 

 

रेल मंत्री ने बताया कि हमने कवच को स्वदेश में ही विकसित किया है. पीएम नरेंद्र मोदी का भी इस दिशा में स्पष्ट निर्देश है। हमें रेलवे को दुर्घटनामुक्त बनाना है। हमने वंदे भारत ट्रेनों के अलावा देश के सैकड़ों स्टेशन को मॉडर्न बनाने के अमृत भारत स्टेशन स्कीम भी चलाई हुई है। हमने वंदे भारत एक्सप्रेस के माध्यम से देश के कोने-कोने में मॉडर्न और फास्ट सर्विस लोगों को दी है। इसे आगे ले जाने का काम वंदे भारत स्लीपर करेगी। इसके माध्यम से लंबी दूरी की यात्राएं भी तेजी से की जा सकेंगी।

 

 

 

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे को मॉडर्न बनाने के लिए दशकों तक कोई इनवेस्टमेंट नहीं किया गया। अब हम इस ओर विशेष ध्यान दे रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय रेलवे को 10 गुना पैसा दिया गया है। अब रेलवे की सोच बदली है। हम लगातार टेक्नोलॉजी की मदद से यात्रा को सुरक्षित, तेज और आधुनिक बनाने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि वंदे मेट्रो का ट्रायल भी जल्द शुरू होने वाला है।

Read Also  पीएम मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन

 

 

 

उन्होंने कहा कि देश में 1326 रेलवे स्टेशन को मॉडर्न बनाया जा रहा है। यह दुनिया का सबसे बड़ा रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। अब कवच हमारी प्राथमिकता बन गया है। कवच की मदद से स्पीड लिमिट पर ऑटोमेटिक ब्रेक लगकर ट्रेन धीमी होने लगती है। साथ ही विपरीत मौसम के दौरान भी यह यात्रा को सुरक्षित बनाता है। हाल ही में हुई कई दुर्घटनाओं के बाद इसे पूरे रेलवे नेटवर्क में लगाने की डिमांड और बढ़ गई है। अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत ने 31,180 किमी नया ट्रैक बिछाया है। यह फ्रांस के कुल रेलवे ट्रैक से भी ज्यादा है। हम रोजाना 14 किमी रेलवे ट्रैक बना रहे हैं। हमने अमृत भारत ट्रेन भी देश को समर्पित की है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राजनादगांव में ED की दबिश, जानिए कहां कहां पड़ा छापा

By User 6 / August 13, 2026 / 0 Comments
राजनांदगांव। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। जानकारी के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की अलग-अलग टीमों ने शहर से लगे तीन स्थानों पर कार्रवाई शुरू की।...

देश में बढ़ रहे तेजी से H1N1 के मामलों, कही आपको भी तो नहीं है यह लक्षण

By User 6 / August 11, 2026 / 0 Comments
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...

12 अगस्त की तारीख रखे याद, उस दिन पड़ने वाला है सूर्य ग्रहण

By User 6 / August 10, 2026 / 0 Comments
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...

आज का राशिफल 

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए अकस्मात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप बुद्धि व विवेक से काफी अच्छे निर्णय लेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। लेकिन आप किसी से मांग कर...

जम के बरसेंगे मेघा, छत्तीसगढ़ में 22 जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. पिछले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. यही कारण है कि कई जगहोंमे जल भराव की स्थिति बन गई . राजधानी रायपुर...

महतारी वंदन योजना से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर ।छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तीकरण की दिशा में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। राज्य सरकार की इस पहल से महिलाओं को आर्थिक संबल मिलने के साथ-साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता भी मजबूत हो...

UN रिपोर्ट में खुलासा, लाल किले ब्लास्ट में अलकायदा का हाथ

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके को लेकर UN की रिपोर्ट में अहम खुलासा हुआ है। UN की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि धमाके में अलकायदा से जुड़े संगठन का हाथ था। इस बम...

तंबाकू पर शिकंजा: कोटपा के सख्त अमल से तंबाकू मुक्त बनेगा छत्तीसगढ़

By Reporter 5 / August 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में तंबाकू के सेवन पर रोक लगाने और इसके गंभीर दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को मजबूत किया जा रहा है। इसी दिशा...

उज्जैन से लौट रहे भक्तों की गाड़ी ईको को कंटेनर में मारा ठोकर, 6 की मौत

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
उज्जैन। महाकाल दर्शन कर गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको को कंटेनर ने मारी टक्कर, 6 की मौत उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के बाद गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं की ईको कार को पंचकवासा के पास रॉन्ग साइड से...

रायपुर में सेन शक्ति सम्मेलन, समाज कल्याण के लिए बड़ी घोषणाएं

By User 6 / August 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित सेन शक्ति सम्मेलन एवं केश शिल्पी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सेन समाज को सामाजिक समरसता और सनातन परंपराओं का मजबूत आधार बताया। उन्होंने समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *