Google Analytics Meta Pixel भारत के लिए हुई मेडल की बरसात, पीएम मोदी ने दी बधाई - Ekhabri.com

भारत के लिए हुई मेडल की बरसात, पीएम मोदी ने दी बधाई

भारत के लिए पेरिस पैरालंपिक में सातवां दिन अच्छा गुजरा। भारत के खाते में कुल 4 मेडल आए, जिसमें 2 गोल्ड और 2 सिल्वर शामिल रहे। इन चार मेडल के साथ भारत के खाते में कुल 24 मेडल शामिल हो गए। मेंस क्लब थ्रो एफ51 में भारतीय एथलीट्स धर्मबीर और प्रणव सूरमा ने क्रमश: गोल्ड और सिल्वर जीता। इसके अलावा आर्चरी के मेंस रिकर्व में हरविंदर सिंह ने गोल्ड और मेंस शॉटपुट एफ46 सचिन सरजेराव खिलारी ने सिल्वर पर कब्जा किया। सभी पैरा एथलीट्स को पीएम मोदी ने बधाई दी।

 

 

 

सातवें दिन भारत को पहला मेडल सचिन सरजेराव खिलारी ने दिलाया, जिन्होंने मेंस शॉटपुट एफ46 के इवेंट में सिल्वर जीता। सचिन सरजेराव खिलारी के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पैरालिंपिक 2024 में उनकी अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए सचिन खिलारी को बधाई! ताकत और दृढ़ संकल्प के शानदार प्रदर्शन में, उन्होंने मेंस शॉटपुट F46 इवेंट में सिल्वर मेडल जीता है। भारत को उन पर गर्व है।”

 

 

 

फिर भारत को दिन का दूसरा मेडल हरविंदर सिंह ने दिलाया, जो गोल्ड था. आर्चरी के मेंस रिकर्व में गोल्ड जीतने वाले हरविंदर सिंह के लिए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “पैरा आर्चरी में बहुत खास गोल्ड! पैरालिंपिक 2024 में मेंस इंडिविजुअल रिकर्व ओपन में गोल्ड मेडल के लिए हरविंदर सिंह को बधाई! उनकी सटीकता, फोकस और अटूट भावना शानदार है। उनकी उपलब्धि से भारत बेहद खुश है।”

 

 

 

फिर पीएम मोदी ने मेंस क्लब थ्रो एफ51 के इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाले धर्मबीर के बारे में एक्स पर लिखा, “असाधारण धर्मबीर ने पैरालिंपिक 2024 में मेंस क्लब थ्रो F51 इवेंट में भारत का पहला पैरालंपिक गोल्ड जीतकर इतिहास रचा! यह अविश्वसनीय उपलब्धि उनकी अजेय भावना के कारण है। भारत इस उपलब्धि से बेहद खुश है।”

Read Also  सीएम पद के अलावा यह जिम्मेदारी भी संभालेंगे विष्णुदेव साय, दी सहमति

 

 

 

फिर इसी इवेंट में सिल्वर मेडल जीतने वाले प्रणव सूरमा के बारे में पीएम मोदी ने लिखा, “पैरालिंपिक 2024 में मेंस क्लब थ्रो F51 में सिल्वर जीतने के लिए प्रणव सूरमा को बधाई! उनकी सफलता अनगिनत युवाओं को मोटीवेट करेगी. उनकी दृढ़ता सराहनीय है।”

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *