रायपुर, 15 सितंबर 2024: भोपाल में आयोजित उल्लास क्षेत्रीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों और प्रतिभागियों ने अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकर्षित किया। छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और शैक्षिक पहल, जिसमें कठपुतली जैसी नवाचारी गतिविधियां शामिल थीं, प्रदर्शित की गईं। शिक्षार्थियों और स्वयंसेवी शिक्षकों ने साक्षरता के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की और उनके समाधान प्रस्तुत किए।
भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग की संयुक्त सचिव अर्चना शर्मा अवस्थी, एनसीईआरटी की प्रोफेसर उषा शर्मा और राज्य साक्षरता मिशन के डायरेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा के नेतृत्व में इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के साक्षरता मिशन की प्रगति पर विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें राज्य की बेस्ट प्रैक्टिसेस को भी साझा किया गया। राज्य में साक्षरता के पहले चरण में 10 लाख असाक्षरों को साक्षर बनाने का लक्ष्य है, जिसमें से 75 प्रतिशत नाम उल्लास पोर्टल में दर्ज किए जा चुके हैं।
उल्लास गीत, जिसमें “दाई ओ दीदी ओ पढ़ना लिखना है जरूरी” जैसे गीतों ने समां बांधा, ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास को बढ़ाया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ की महतारी का वंदन और सरगुजा नृत्य ने भी सबको मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्थानीय परिधान और संस्कृति का भी व्यापक प्रदर्शन हुआ, जिसने लोगों पर गहरी छाप छोड़ी।
सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और नव साक्षरों ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं, जिससे कार्यक्रम को और भी यादगार बनाया गया।
अंबिकापुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पदस्थ ट्रेनी IPS एवं CSP राहुल बंसल से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। IPS पर एक ठगी मामले की जांच के दौरान 1 करोड़ रुपए रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। हरियाणा...
रायपुर, 5 अगस्त 2026।छत्तीसगढ़ में समावेशी ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया (TRI) और राज्य सरकार के बीच महत्वपूर्ण साझेदारी की शुरुआत हुई है। यह पहल राज्य में सामुदायिक नेतृत्व आधारित विकास मॉडल को मजबूत...
मोहला-मानपुर मानपुर जिले में एक बार फिर बाघ ने ग्रामीणों में दहशत पैदा कर दी है. मानपुर ब्लॉक के औंधी (नवागांव) उप वन परिक्षेत्र अंतर्गत निडेली गांव में बाघ ने बैल पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर...
इस साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है। खगोलीय और ज्योतिषीय दृष्टि से इस सूर्य ग्रहण को खास माना जा रहा है। कई राशियों में इसका असर नजर आएगा। भारतीय समय के अनुसार...
रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में सुकमा जिले के चिंतलनार की पुनर्वासित बेटियों ने पहली बार बड़े...
दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में इस मॉनसून इन्फ्लूएंजा, खासकर H1N1 के मामलों में तेज़ बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। पिछले साल इसी अवधि में जहां H1N1 के 229 मामले सामने आए थे, वहीं इस साल अब तक 1,344 मामले दर्ज किए...
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वन महोत्सव-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नया रायपुर में आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत उन्होंने अपनी माँ के नाम पर...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...