अबूझमाड़। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों से घिरे इस इलाके में सुरक्षा बलों ने एक ऐतिहासिक मुठभेड़ में तीन बड़े नक्सलियों को मार गिराया। वर्षों से नक्सलियों के आतंक का गढ़ रहा यह इलाका अब शांति की ओर बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में चलाए गए “माड़ बचाओ” अभियान के तहत यह बड़ी सफलता मिली है। सात दिनों तक चले इस अभियान में सुरक्षा बलों ने न केवल नक्सलियों को घेरा, बल्कि तीन कुख्यात नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में रूपेश, जगदीश और महिला नक्सली सरिता शामिल थे, जिन पर लाखों के इनाम थे।
23 सितंबर को परादी के जंगलों में मुठभेड़ शुरू हुई, जिसमें सुरक्षा बलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर नक्सलियों को घेर लिया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीनों नक्सलियों को मार गिराया। अबूझमाड़ में यह मुठभेड़ सुरक्षा बलों के लिए बड़ी जीत मानी जा रही है।
124 घंटों तक चले इस ऑपरेशन में डीआरजी, एसटीएफ और बीएसएफ की टीमें शामिल थीं। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। इस मुठभेड़ के बाद अबूझमाड़ के लोगों में उम्मीद की एक नई किरण जगी है। ग्रामीण अब विकास और शांति की ओर देख रहे हैं, जिससे नक्सलियों का प्रभाव लगातार कम हो रहा है।
मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आई है, और सुरक्षा बलों की लगातार कोशिशों के चलते अबूझमाड़ में नक्सलियों की गतिविधियों पर काबू पाया जा रहा है।
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...