Google Analytics Meta Pixel मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-छत्तीसगढ़ की दो हजार 944 बेटियों के जीवन में आई खुशियां - Ekhabri.com

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना-छत्तीसगढ़ की दो हजार 944 बेटियों के जीवन में आई खुशियां

रायपुर। किसी भी परिवार के लिए विवाह खुशी का अवसर होता है। परिवार विवाह में कोई भी कमी रखना नहीं चाहता लेकिन गरीब परिवारों के लिए कन्या विवाह का खर्च एक बड़ी चिन्ता होती है। खर्च के कारण ही कई गरीब कन्याओं का विवाह रूका रहता है या कर्ज लेकर विवाह के खर्च किये जाते हैं। जिसकी भरपाई कन्या का परिवार कई सालों तक करता रहता है। लेकिन अब मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना ने गरीब परिवारों की परेशानी दूर कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गरीब परिवार के बेटियों की चिन्ता करते हुए योजना के तहत राशि 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दी है। जिससे कई गरीब परिवारों की बेटियों का विवाह धूम-धाम से संपन्न हो सका है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्रदेश में बढ़ी हुई दर से 2 हजार 944 कन्याओं का विवाह संपन्न कराया है। उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दुगूर्कोंदल विकासखण्ड के ग्राम परेर्कोड़ो निवासी मती सुमित बाई की बेटी राधिका का विवाह भी भानुप्रतापपुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हुआ। मती सुमित बाई बताती हैं कि मेरी 22 वर्षीय बेटी राधिका के लिए कई रिश्ते आ रहे थे, लेकिन आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण मैं शादी नहीं करवा पा रही थीं।
इसी दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से जानकारी हुई कि मुख्यमंत्री सामुहिक कन्या विवाह योजना के तहत पंजीयन कराने पर सरकार द्वारा विवाह संपन्न कराये जाते हैं। इसी बीच बेटी के लिए ग्राम हामतवाही निवासी मती निरमाबाई के पुत्र सुरेन्द्र दुग्गा का रिश्ता आया। मती निरमा बाई के पति का स्वर्गवास हो चुका था। उन्होंने भी अपनी परेशानी बताई। ऐसी परिस्थिति में दोनो परिवारों में माताओं ने परिवार की सहमति से मुख्यमंत्री कन्या विवाह के लिए पंजीयन कराया और 28 फरवरी 2019 को भानुप्रतापपुर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अन्य 349 जोड़ों के साथ राधिका ओर सुरेन्द्र का विवाह संपन्न हुआ। अब वर-वधु दोनो खुश है तथा सुखद दाम्पत्य जीवन व्यतीत कर रहे हैं। विगत 20 अक्टूबर 2020 को वे माता-पिता भी बन गये हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया है, जिससे उनकी गृहस्थी बस सकी।
यह है योजना का उद्देश्य
उल्लेखनीय है कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा गरीब परिवारों के बेटियों के विवाह में होने वाली आर्थिक कठिनाइयों एवं फिजूलखर्ची को रोकने तथा सादगीपूर्ण विवाहों को बढ़ावा देने, सामाजिक स्थिति में सुधार लाने, सामूहिक विवाहों को प्रोत्साहित करने तथा विवाह में दहेज के लेनदेन और बाल विवाह की रोकथाम के उद्देश्य से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का संचालन किया जा रहा है। गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना अंतर्गत कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष से अधिक आयु की अधिकतम दो कन्याओं को इस योजना अंतर्गत लाभान्वित किया जाता है। योजना अन्तर्गत प्रत्येक कन्या के विवाह के लिए अधिक्तम 25 हजार रूपए की राशि व्यय किये जाने का प्रावधान है। इसमें से वर-वधु के श्रृंगार सामग्री पर 5 हजार रुपए तथा अन्य उपहार सामग्री पर 14 हजार रुपए खर्च किये जाते हैं। वधु को एक हजार रुपए नकद राशि दी जाती है। सामूहिक विवाह के आयोजन पर प्रति कन्या 5 हजार रूपए तक व्यय किया जाता है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


ब्रेकिंग। बड़े प्रशासनिक बदलाव के आईएएस रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर में राज्य शासन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद...

शमी के पौधे को लगाए घर पर ग्रहों पर होगा अच्छा असर, नकारात्मक चीजें रहेगी घर के बाहर

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
शमी का पौधा अपने आप में कई धार्मिक महत्व रखता है, भगवान को अर्पित करने के अलावा यह ग्रहों पर भी अपना असर दिखाता है. इसके साथ ही वह घरों में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं...

मोदी के 12 साल पूरे, साय ने विकास सहयोग पर जताया आभार

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा दिए गए सहयोग...

हैदराबाद में इन्वेस्टर कनेक्ट, मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को दिया न्योता

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर/हैदराबाद।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने निवेशकों को राज्य की नई औद्योगिक नीति और निवेश की व्यापक संभावनाओं की जानकारी दी।   मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़...

मोदी नेतृत्व के 12 साल पूरे, मंत्री ने मंदिर में की विशेष प्रार्थना

By User 6 / June 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री Lakshmi Rajwade ने उन्हें बधाई दी और इसे नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम...

शिक्षा मंत्री के जन्मदिन पर विधायक रिकेश सेन ने की खास अपील, कहा स्कूल खुलने की तिथि पर एक बार करें पुनर्विचार

By User 6 / June 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए हर कोई यह विचार कर रहा है कि इतनी भयानक गर्मी में आखिर बच्चे कैसे स्कूल जाएंगे। इसे देखते हुए सोशल मीडिया में लगातार शिक्षा मंत्री और सरकार से गर्मी...

छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 जून 2026।छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग में प्रशासनिक कसावट लाने और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। विभाग ने व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 28 अधिकारियों के तबादले के...

आगामी चुनावों से पहले राज्य निर्वाचन आयुक्त का कार्यकाल बढ़ाया गया

By User 6 / June 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जून 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह की सेवा अवधि बढ़ा दी गई है।...

रायपुर में आज से दौड़ेंगी 8 नई मिनी सिटी बसें, रेलवे स्टेशन और आईएसबीटी पहुंचना होगा आसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर : राजधानी रायपुर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। गुरुवार से शहर की सड़कों पर आठ नई मिनी सिटी बसों का संचालन शुरू किया जा रहा है। 45 दिनों...

सुरजपुर में भयानक आगजनी की घटना, लाखों का हुआ नुकसान

By User 6 / June 11, 2026 / 0 Comments
सुरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में आज भयानक आगजनी की खबर सामने आई है।वहां मेन रोड प्रेमनगर में स्थित मनिहारी और ब्युटी पार्लर की दुकान में भीषण आग लग गई। देखते ही आग ने भयानक रूप ले लिया। काले धुएं से...