टीम इंडिया ने बांग्लादेश को ग्वालियर टी20 मैच में हरा दिया। भारत के लिए पांड्या ने ऑलराउंडर की भूमिका निभाई। उन्होंने विकेट लेने के साथ रन भी बनाए। पांड्या ने छक्का लगाकर जीत दिलाई। इस मुकाबले के दौरान एक घटना हो गई। पांड्या ने चौका लगाया और इसके बाद उनके हाथ से बैट छूट गया। अच्छी बात यह रही कि उनके करीब कोई नहीं थी नहीं तो वह चोटिल हो सकता था।
पांड्या भारत के लिए नंबर पांच पर बैटिंग करने आए। उन्होंने 16 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रन बनाए। हार्दिक की इस पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। भारत की पारी के दौरान बांग्लादेश की ओर से 12वां ओवर तस्कीन अहमद कर रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर पांड्या ने चौका लगाया। इसके बाद चौथी गेंद पर भी चौका लगाया, लेकिन इस दौरान हाथ से बल्ला छूट गया और थोड़ी दूरी पर जाकर गिरा। पांड्या ने पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी।
बांग्लादेश ने पहले बैटिंग करते हुए 127 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 29 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने भी 29 रनों का योगदान दिया। उन्होंने 14 गेंदों का सामना करते हुए 2 चौके और 3 छक्के लगाए। इससे पहले अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी की थी। उन्होंने 3 विकेट झटके थे।
गौरतलब है कि पांड्या का अब तक करियर शानदार रहा है। वे भारत के लिए 103 टी20 मैच खेल चुके हैं। उन्होंने इस फॉर्मेट में 1562 रन बनाए हैं। साथ ही 87 विकेट भी झटके हैं। पांड्या 86 वनडे मैचों में 1769 रन बना चुके हैं। उन्होंने वनडे में 84 विकेट झटके हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 6, 2026 /
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...
By Reporter 5 /
September 4, 2026 /
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...
By User 6 /
September 4, 2026 /
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...
By User 6 /
September 6, 2026 /
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...
By Reporter 5 /
September 5, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...
By User 6 /
September 6, 2026 /
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...
By User 6 /
September 3, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...
By Reporter 5 /
September 3, 2026 /
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...