रायपुर, 24 अक्टूबर 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को रायपुर दौरे पर आएंगी। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान, वे रायपुर और दुर्ग जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भाग लेंगी।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 25 अक्टूबर को पूर्वान्ह 11.10 बजे विशेष विमान से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर आएंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से एम्स रायपुर जाएंगी तथा पूर्वान्ह 11.45 बजे से 12.45 बजे तक एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से दोपहर एक बजे राजभवन रायपुर आएंगी।
राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन से अपरान्ह 3.20 बजे एनआईटी रायपुर जाएंगी और साढ़े 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक एनआईटी के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। इसके पश्चात वे वहां से पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी तथा संध्या 5.15 बजे से शाम साढ़े 6 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के तहत 9वीं किश्त की राशि रिमोट का बटन दबाकर जारी करेंगी। इस योजना के तहत राज्य की 70 लाख महिलाओं को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। राष्ट्रपति मुर्मु पुरखौती मुक्तांगन में सरगुजा प्रखण्ड का लोकार्पण तथा आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात एवं चर्चा करेंगी। इसके पश्चात वे संध्या 7.05 बजे राजभवन आएंगी। राजभवन में निर्धारित कार्यक्रम के लिए 7.30 बजे तक का उनका समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में राज्यपाल रमेन डेका द्वारा आयोजित रात्रि भोज में शामिल होंगी और राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 26 अक्टूबर को प्रातः 9.20 बजे राजभवन से प्रस्थान कर गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर जाएंगी और वहां दर्शन एवं आरती के पश्चात रायपुर एयरपोर्ट जाएंगी और वहां से विशेष हेलीकॉप्टर से भिलाई के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु पूर्वान्ह सवा 11 बजे से दोपहर सवा 12 बजे तक आईआईटी भिलाई के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मु वहां से हेलीकॉप्टर से दोपहर 01 बजे रायपुर एयरपोर्ट वापस आएंगी और नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री के नवीन शासकीय आवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा उनके सम्मान में आयोजित दोपहर भोज में शामिल होंगी। वे अपरान्ह 3.30 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल हेल्थ साइंस एवं आयुष युनिवर्सिटी छत्तीसगढ़ नवा रायपुर जाएंगी तथा वहां आयोजित तृतीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगी। वे संध्या 5.10 बजे रायपुर एयरपोर्ट से विशेष विमान से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
टी20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 चरण के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही वह अगले दौर में जगह बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले बेस्ट इंडीज और भारत...
By Rakesh Soni /
February 16, 2026 /
जांजगीर-चांपा। जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में पति-पत्नी ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची...
By Reporter 1 /
February 17, 2026 /
दुबई में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति राजन लाल की किस्मत आखिरकार 25 साल बाद चमक उठी। लंबे समय से लॉटरी टिकट खरीदते आ रहे राजन लाल ने दुबई ड्यूटी फ्री मिलेनियम मिलियनेयर ड्रॉ में 1 मिलियन डॉलर यानी करीब...
By User 6 /
February 20, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...
By Reporter 1 /
February 19, 2026 /
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...
By User 6 /
February 20, 2026 /
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...
By User 6 /
February 19, 2026 /
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...
By Rakesh Soni /
February 20, 2026 /
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...
By Rakesh Soni /
February 18, 2026 /
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...