रायपुर, 26 अक्टूबर 2024 – आज सुबह रायपुर के गायत्री नगर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने महाप्रभु जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देशवासियों की समृद्धि और सुख-शांति की कामना की।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।










