Google Analytics Meta Pixel BIG BREAKING: फर्जी डॉक्युमेंट बनाकर भारत में रहने वाले 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार - Ekhabri.com

BIG BREAKING: फर्जी डॉक्युमेंट बनाकर भारत में रहने वाले 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

जयपुर। जयपुर में पुलिस ने एक बांग्लादेशी और फर्जी डॉक्युमेंट बनवाने वाले सहयोगी को अरेस्ट किया है। पुलिस ने बांग्लादेशी के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। आधार कार्ड में बांग्लादेशी की उम्र 18 साल है, जबकि वह 45 साल का है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। मामला भांकरोटा इलाके का है। DCP (वेस्ट) अमित कुमार ने बताया- बांग्लादेशी नोजु फकीर (45) निवासी जयसिंहपुरा भांकरोटा और उसके सहयोगी फिरौज कुरैशी (40) निवासी सीकर हाउस चांदपोल बाजार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी नोजु फकीर के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ में फर्जी आधार कार्ड बनने में दूसरे मददगार फिरोज कुरैशी के भाई मोहम्मद आमिर उर्फ राजा की तलाश की जा रही है।

वहीं, पहले परिवार के साथ पकड़े गए बांग्लादेशी सोहाग खान के बारे में भी पुलिस को अहम जानकारी मिली है, जो चेन्नई के एक मामले में फरार चल रहा है। दरअसल, भांकरोटा पुलिस को 20 अक्टूबर को मुखबिर से बांग्लादेशियों के इलाके में रहने की सूचना मिली थी। टीम का गठन कर दबिश देकर पुलिस टीम ने 12 बांग्लादेशियों को पकड़ा था। पूछताछ के साथ ही आईडी कार्ड चेक किए गए थे। बांग्लादेशियों के पास बांग्लादेश के डॉक्युमेंट मिले थे। उसके साथ ही भारतीय पासपोर्ट, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड सहित बैंक, प्रॉपर्टी संबंधित डॉक्युमेंट मिले थे।

पुलिस ने जयसिंहपुरा भांकरोटा निवासी बांग्लादेशी सोहाग खान, उसकी पत्नी नसरीन खानम, बेटे मोबाइल खान, शबनम, शिबा खान और शबनूर को अरेस्ट किया था। इनके साथ ही भारतीय सहयोगी जेडीए फ्लैट जयसिंहपुरा निवासी उस्मान खान को अरेस्ट किया गया। पुलिस ने अरेस्ट किए संदिग्ध बांग्लादेशी सोहाग खान को कोर्ट में पेश कर 10 दिन के रिमांड पर लिया था। पूछताछ में आरोपी सोहाग ने बताया कि बांग्लादेश के रहने वाले नोजु फकीर ने परिवार के लोगों का फर्जी आधार कार्ड फिरोज कुरैशी और उसके भाई मोहम्मद आमिर उर्फ राजा से मिलकर बनवाए थे।

Read Also  छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, सरकार ने जारी किए आदेश

जांच में सामने आया था कि बांग्लादेशी नोजु फकीर ने खुद का आधार कार्ड सोहाग के फ्लैट के एड्रेस से बनवाया है। सोहाग खान पर 15 अगस्त को चेन्नई पुलिस ने धोखाधड़ी और पासपाेर्ट एक्ट में मामला दर्ज किया था। इस मामले में सोहाग पर बांग्लादेशी नागरिक मिलन तालुकर का फर्जी पासपोर्ट जिहात के नाम से बनवाने का आरोपी है। डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया- पिछले दिनों एक बांग्लादेशी महिला को बांग्लादेश में पुलिस ने पकड़ा था। पता चला कि उस महिला ने अपने साथियों के साथ धोखाधड़ी और लूटपाट की वारदात को जयपुर में अंजाम दिया था। महिला ने पूछताछ में यह भी बताया था कि उसके और भी साथी बांग्लादेशी जयपुर में पहचान छुपाकर रह रहे हैं। इनमें एक बांग्लादेशी की पहचान सोहाग खान के रूप में हुई थी। बांग्लादेश से आए इस गोपनीय इनपुट को जयपुर कमिश्नरेट से साझा किया गया।

पुलिस मुख्यालय की सीआईडी सीबी की रिपोर्ट पर जयसिंहपुरा खोर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज की है। महिला के फर्जी तरीके से आधार और जनआधार कार्ड बनाने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। सीआई जयसिंहपुरा खोर राजेश कुमार ने बताया- सीआईडी सीबी की रिपोर्ट के बाद महिला साजिया रियाज को डिटेन किया गया। महिला से दस्तावेज के बारे में पूछताछ की जा रही है। अब तक की पूछताछ में सामने आया है कि साजिया रियाज साल 1985 में पाकिस्तान से भारत आई। यहां पर उसने निकाह किया, उसके चार लड़के हैं। जो जयपुर में ही काम कर रहे हैं। साजिया रियाज से उस व्यक्ति के बारे में पूछताछ की जा रही है। जिसने उसके दस्तावेज बनाए। कैसे फर्जी तरीके से उनके सभी सरकारी दस्तावेज बने इसकी भी जांच हो रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

अब तक का सबसे तीव्र भूकंप से कापा जापान, सुनामी को लेकर अलर्ट जारी

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. जापान में मंगलवार को 7.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, कुमामोटो प्रांत में रिक्टर स्केल पर 7.1 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. अनुमान है कि यह अब...

विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर छत्तीसगढ़ में जागरूकता और टीकाकरण अभियान तेज

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य एवं...

कॉमनवेल्थ गेम्स में ज्ञानेश्वरी यादव ने जीता रजत पदक, बढ़ाया देश का मान

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026।कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में महिलाओं की 53 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

स्मार्ट मीटर से बिजली खपत नहीं बढ़ती, तीन शहरों के सर्वे में सच्चाई

By User 6 / July 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 27 जुलाई 2026। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में फैलाई जा रही अफवाहों के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने बड़ा खुलासा किया है। रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग शहरों में किए गए तीन माह के तुलनात्मक अध्ययन में...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

रायपुर तेलीबांधा में भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख

By User 6 / July 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक पर मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग सुंदरानी हार्डवेयर दुकान से शुरू होकर कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया और पास स्थित...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *