Google Analytics Meta Pixel US Presidential Election Update: ट्रंप की शानदार जीत, कमला हैरिस का सपना टूटा ! जानें परिणाम - Ekhabri.com

US Presidential Election Update: ट्रंप की शानदार जीत, कमला हैरिस का सपना टूटा ! जानें परिणाम

Washington:अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव ( US Presidential Election) के मतदान के बाद मतगणना में आ रहे नतीजों में रिपब्लिकन पार्टी के नेता डोनाल्ड ट्रंप को शानदार जीत मिल रही है जबकि डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस काफी पीछे रह गई हैं। चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं। हालांकि, व्हाइट हाउस की दौड़ में कौन जीतेगा यह तस्वीर उन सात राज्यों के नतीजों से तय होगा, जिन्हें ‘स्विंग राज्य’ माना जाता है।

 

ट्रंप ने बहुमत का आंकड़ा किया पार

चुनाव परिणामों की घोषणा में, पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 277 निर्वाचन मत प्राप्त कर लिए हैं, जिससे उन्होंने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने 226 मत प्राप्त किए हैं। चुनाव के नतीजे अभी भी आना जारी हैं, जिसमें कुल 35 मतों की गिनती बाकी है। इस समय ट्रंप ने इन 35 मतों में से सभी में बढ़त बना रखी है, जबकि हैरिस के खाते में कोई आगे का मत नहीं आया है।

 

 

यदि वर्तमान स्थिति बनी रहती है, तो ट्रंप का कुल मत 312 तक जा सकता है, जबकि हैरिस के लिए यह आंकड़ा 226 पर स्थिर रह सकता है। चुनाव के परिणामों पर जनता की नजरें हैं, और इससे यह स्पष्ट होता है कि ट्रंप ने चुनावी अभियान में मजबूती से अपनी स्थिति स्थापित की है। आगे के परिणामों का इंतजार सभी कर रहे हैं।

 

नतीजों का सारांश

 

डोनाल्ड ट्रंप: 277 मत (जीत + लीड: 277 + 35 = 312)

Read Also  Breaking News: रायपुर में स्काई-वॉक और सड़क चौड़ीकरण का निर्णय

कमला हैरिस: 226 मत

ताजा अपडेट के मुताबिक ट्रंप 277 वोटों के साथ कमला हैरिस से मुकाबले में आगे हैं जबकि कमला को 226 वोट मिले हैं।

कुल 538 निर्वाचक मंडल वोट के लिए मतदान होता है। 270 या उससे अधिक इलेक्टोरल कॉलेज वोट पाने वाले उम्मीदवार को चुनाव में विजेता घोषित किया जाता है।

 

 

फ्लोरिडा विश्वविद्यालय के ‘इलेक्शन लैब’ के अनुसार, 7.8 करोड़ से अधिक अमेरिकी मतदाता पहले ही अपने वोट डाल चुके हैं, जो इस चुनाव की अभूतपूर्व भागीदारी को दर्शाता है।

एनबीसी न्यूज के एग्जिट पोल के अब तक के अनुमानों में डोनाल्ड ट्रंप 54.8 फीसदी वोटों के साथ बढ़त बनाए हुए हैं जबकि कमला हैरिस का 44.4 फीसदी वोटों के साथ रेस में पिछड़ती दिख रहीं हैं।

CNN ने घोषणा की है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो महत्वपूर्ण स्विंग राज्यों में जीत हासिल की है। इन राज्यों में जीत हासिल करने से ट्रंप की चुनावी स्थिति मजबूत हुई है।

 

वहीं, डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ‘ब्लू वॉल’ राज्यों में जीत की तलाश कर रही हैं, जो पारंपरिक रूप से डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए समर्थक माने जाते हैं।

 

 

हैरिस का लक्ष्य इन राज्यों में जीत दिलाकर चुनावी प्रतिस्पर्धा में अपनी स्थिति को मजबूत करना है। यह चुनावी माहौल दोनों दलों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ये स्विंग राज्य चुनाव के परिणाम को तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

– कमला हैरिस ने मेन में फर्स्ट कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट में जीत दर्ज की और एक निर्वाचक मंडल वोट हासिल किया।

Read Also  योग से तनाव मुक्त जीवन और स्वास्थ्य को मिलता है बढ़ावा: श्याम बिहारी जायसवाल

 

– हैरिस ने कैलिफोर्निया और वाशिंगटन में भी जीत हासिल की है। अमेरिका में 50 राज्य हैं और उनमें से अधिकतर राज्य हर चुनाव में एक ही पार्टी को वोट देते रहे हैं, सिवाय ‘स्विंग’ राज्यों के।

– चुनावी रूप से अहम माने जाने वाले इन ‘स्विंग’ राज्यों में मतदाताओं का रुझान बदलता रहता है। जनसंख्या के आधार पर राज्यों को निर्वाचक मंडल वोट दिए जाते हैं।

– 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है। बढ़त का मतलब यह नहीं है कि कोई उम्मीदवार जीत के करीब है क्योंकि अंतिम परिणाम एरिजोना, जॉर्जिया, मिशिगन, नेवादा, उत्तरी कैरोलाइना, पेन्सिल्वेनिया और विस्कॉन्सिन के सात ‘स्विंग राज्यों’ के नतीजों पर निर्भर करता है।

– मतगणना के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, हैरिस पेन्सिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन राज्यों में आगे हैं, जबकि ट्रंप जॉर्जिया और उत्तरी कैरोलाइना में बढ़त बनाए हुए हैं।

– कमला हैरिस ने डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया और कोलोराडो से चुनाव जीत लिया है जबकि डोनाल्ड ट्रंप ने आयोवा, मोंटाना, मिसौरी और उटाह से जीत हासिल की है।

 

अमेरिकी संसद में कुल 535 सीटें; जानें कैसे मिलते हैं इलेक्टोरल वोट

अमेरिकी संसद में कुल 535 सीटें होती हैं, जिसमें 435 हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव (HOR) और 100 सीनेट के सदस्य शामिल हैं। भारत में लोकसभा के समान, अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव का महत्व है। वहीं, राज्यसभा की तरह अमेरिका में सीनेट है।हर राज्य में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव के सदस्यों की संख्या उस राज्य की जनसंख्या के आधार पर तय होती है, जबकि सीनेट में प्रत्येक राज्य से केवल दो सदस्य होते हैं। इसका मतलब यह है कि हर राज्य को कम से कम तीन इलेक्टोरल वोट मिलते हैं दो सीनेटरों के लिए और HOR के सदस्यों के लिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री साय का संदेश, हुनर और श्रम का सम्मान जरूरी

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...

एचडीएफसी बैंक के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री साय ने किया विशेष लोगो विमोचन  

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

चिरायु योजना से भाव्यांश को मिला नया जीवन, सफल हुई हृदय सर्जरी

By User 6 / September 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *