रायपुर। स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग श्रमिक ठेका कर्मचारी एक जुट हो कर अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं, उनकी मांग है कि अगर स्मार्ट मीटर लगता है तो उन्हें अन्य काम दिया जाए, जिससे उनका रोजगार चलता रहे। इस विषय को लेकर कई बार संघ ने अपनी बात रखी है लेकिन शासन ने अब तक इस पर कुछ भी विचार नहीं किया है। हालत यह है कि अब हजारों की संख्या में मीटर रीडर बेरोजगारी की कगार पर खड़े हैं। इतना ही नहीं कुछ जिलों में कुछ महीनों से रीडरों से काम लिया गया है लेकिन अब तक उन्हें वेतन नहीं दिया गया है।
मीटर रीडर महासंघ छत्तीसगढ़ के मीटर रीडर्स द्वारा राज्य शासन से मांग की है कि मीटर रीडर को संविदा नियुक्ति दिए जाए।
राज्य में बड़ी संख्या में मीटर रीडर है जो हर महीने रीडिंग का काम करते हैं, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगने से इन सभी का रोजगार छिन जाएगा। ऐसे में सभी को एक ही चिंता है कि उनका घर कैसे चलेगा।
मीटर रीडर महासंघ छत्तीसगढ़ के मीटर रीडर्स द्वारा राज्य शासन से अपनी मांगों को रखा गया है, जिसमें उन्होंने मीटर रीडर को संविदा नियुक्ति दिए जाने की मांग की है। इसमें प्रमुख रूप से उन्होंने कहा है कि मीटर रीडर वर्षों से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में अचानक उनका रोजगार कैसे छीना जा सकता है। देखने की बात यह है कि इन रीडरों की मांग पर शासन का ध्यान देता है।
कई महीने से नहीं मिला है वेतन
मीटर रीडर के लिए दिन निर्धारित किया गया है जिसमें 1 से 15 तारीख तक रीडिंग का काम खत्म करके बिलिंग जमा करनी है लेकिन उन्हें वेतन देने में हमेशा लापरवाही की जाती है। कुछ जिले ऐसे हैं जहां पर एक नहीं बल्कि कई महीने से वेतन नहीं मिला है। रीडरों ने आरोप लगाया है कि उन्हें दो दो तीन-तीन महीने का वेतन अभी तक नहीं दिया गया है। इसमें दुर्ग का धमधा जिला भी शामिल है, जहां करीब दो से तीन महीने का वेतन रीडरों को नहीं दिया गया है। इस बीच दिवाली और छट पूजा जैसे बड़ा पर्व भी निकल गया है लेकिन फिर भी रीडरों को बकाया वेतन नहीं दिया गया है।
15 दिन मिलता है काम
स्पॉट बिलिंग एवं मीटर रीडिंग ठेका कर्मचारी संघ ने राज्य के मुख्यमंत्री को मीडिया के माध्यम से अपनी बात रखी है। संघ का कहना है कि हम मीटर रीडर विगत कई वर्षों से मीटर रीडिंग का कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में बिलिंग कार्य 01 तारीख से 15 तारीख तक हर हाल में पूरा करने का आदेश दिया गया है। संगठन के द्वारा हमेशा से ये मांग की है की मीटर रीडरों को 15 दिन बिलिंग कार्य करने के बाद बचे 15 दिन अन्य काम दिया जाए, जिससे रीडरों को पूरे माह का कार्य तथा समान वेतनमान मिले। वितरण कंपनी में लगभग 65 लाख उपभोक्ता हैं। लगभग 5300 मीटर रीडरों के द्वारा उपभोक्ताओं के परिसर में जाकर बिल वितरण का कार्य किया जाता है। इन 5300 मीटर रीडरों में महिलाएं भी साम्मिलित है, इन सभी को बेरोजगार होने की चिंता खाई जा रही है। कुछ रीडर ऐसे भी है जो सालों से यही काम कर रहे है और ऐसे में अब उन्हें काम नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो जाएगा।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार कई IAS अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) द्वारा मंगलवार को जारी आदेश के अनुसार...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 08 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में राजस्व सेवाओं को लेकर बड़ा डिजिटल बदलाव देखने को मिल रहा है। राज्य सरकार के राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग ने ‘ऑटो म्यूटेशन’ (स्वतः नामांतरण) और ‘ऑटो डायवर्सन’ (स्वतः व्यवर्तन) जैसी आधुनिक व्यवस्थाओं...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने में आया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 64 निरीक्षकों (टीआई) के तबादला किया गया हैं। यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा...
By User 6 /
July 11, 2026 /
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस गिरफ्तारी के के बाद...
By User 6 /
July 9, 2026 /
रायपुर. गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति को समर्पित होता है. ऐसे में इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ-साथ कुछ सरल उपायों को करना शास्त्रों में बहुत फलदायी माना गया है. शास्त्र, हिंदू धर्म और...
By User 6 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण अब 8 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इस भव्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर का...
By Reporter 5 /
July 7, 2026 /
रायपुर, 7 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, बोर्ड एवं अन्य संस्थाओं में नई नियुक्तियों को लेकर सरकार ने अहम निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इन नियुक्तियों पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर, 07 जुलाई 2026।रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) ने नागरिकों को बड़ी सुविधा देते हुए अपनी संपत्तियों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। अब इच्छुक नागरिक घर बैठे ही प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से संपत्तियों...
By User 6 /
July 8, 2026 /
रायपुर। राज्य शासन ने एक साथ 19 राप्रसे अधिकारियों का स्थान परिवर्तन किया है। इसमें विजेंद्र सिंह को अयुक्त नगर निगम चिरमिरी बनाया गया है। इसी तरह राजीव पांडे को भिलाई आयुक्त से उच्च शिक्षा अपर संचालक, शशांक पांडे सोईओ...