Google Analytics Meta Pixel बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री - Ekhabri.com

बलौदाबाजार में बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की होगी स्थापना: मुख्यमंत्री

 

रायपुर, 08 नवंबर 2024।  बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करते हुए जिले में बीएड महाविद्यालय और ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने जिले के लिए 60 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इनमें 32 करोड़ 32 लाख रुपये की लागत से 16 कार्यों का भूमिपूजन और 27 करोड़ 88 लाख रुपये की लागत से 32 कार्यों का लोकार्पण शामिल है।

 

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2100 हितग्राहियों को मकानों के स्वीकृति पत्र और 51 हितग्राहियों को घर की चाबी प्रदान की। उन्होंने “हम होंगे कामयाब अभियान” के तहत 51 युवाओं को सम्मान पत्र भी दिए। कार्यक्रम में किसानों ने मुख्यमंत्री को धान से भरे टुकनी और पर्रा भेंट कर आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बलौदाबाजार संतों और वीरों की धरा है, जहां लोग सौहार्दपूर्वक रहते हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई है और स्वीकृतियों की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू किया है।

 

उन्होंने यह भी बताया कि केंद्र की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकानों की स्वीकृति दी गई है, जिसमें से 8 लाख 42 हजार मकानों की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इस वर्ष 14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होगी, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Read Also  पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, SI-ASI सहित कई कांस्टेबल का हुआ तबादला

 

राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिला अपने निर्माण से ही विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के मार्ग पर चलते हुए अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं।

 

इस अवसर पर महिला आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा, जनपद अध्यक्ष सुमन योगेश वर्मा, पूर्व विधायक लक्ष्मी बघेल, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


क्या राखी में होगा चंद्र ग्रहण का असर! जानिए शुभ मुहूर्त

By User 6 / August 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि क्या ग्रहण का असर राखी बांधने के शुभ मुहूर्त पर...

आर्थिक तंगी के बीच मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की पहल से अविनाश को मिला नया जीवन

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर । आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित 21 वर्षीय अविनाश नायक के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल नई उम्मीद लेकर आई। फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी निवासी अविनाश का रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में सफल उपचार...

नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खुले, दर्शन को उमड़ी भीड़ में भगदड़ जैसी स्थिति

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
उज्जैन।धार्मिक नगरी उज्जैन में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के विशेष अवसर पर भगवान नागचंद्रेश्वर के भक्तों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हुआ। रविवार रात करीब 11:30 बजे श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर के कपाट खोलने...

फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र मामलों की जांच के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण-पत्र के आधार पर शासकीय सेवा में कार्यरत लोगों के मामलों की अब त्वरित जांच की जाएगी। इसके लिए राज्य एवं संभागीय स्तर पर मेडिकल बोर्ड के माध्यम से परीक्षण की प्रक्रिया को प्रभावी...

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 आईएएस अधिकारियों के विभाग बदले

By Reporter 5 / August 19, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को 23 आईएएस अधिकारियों के पदस्थापना एवं अतिरिक्त प्रभार से संबंधित आदेश जारी किया है। आदेश के तहत कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बगिया में बैलों के साथ की बियासी, पुरानी यादें ताजा हुई 

By User 6 / August 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनी माटी, गांव और खेती-किसानी से गहरा आत्मीय जुड़ाव एक बार फिर देखने को मिला। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया, जशपुर जिले के खेत पहुंचे और पारंपरिक तरीके से बैलों की जोड़ी के...

आज तीसरा सावन सोमवार और नाग पंचमी, जानिए क्यों खास है आज का दिन

By User 6 / August 17, 2026 / 0 Comments
आज 17 अगस्त 2026 को सावन का तीसरा सोमवार व्रत रखा जाएगा। यह दिन सभी शिव भक्तों के लिए खास रहेगा, क्योंकि इस शुभ अवसर पर कई विशेष योग बन रहे हैं। इस दिन रवि योग और सिंह संक्रांति का...

भिलाई सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मजदूर की मौत पर जोरदार हंगामा

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के हथखोज स्थित सिस्कोल फैक्ट्री में फैक्ट्री के यूनिट-3 में जॉब हैंडलिंग के दौरान बड़ा हादसे हो गया। जिसमें मजदूर राजेश निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर...

नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन समेत सड़क परियोजनाओं पर बड़ा फैसला

By User 6 / August 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर।नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, नए कार्यालय भवनों के निर्माण और रायगढ़-जांजगीर-चांपा की महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं को लेकर मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित...

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय पेपर लीक मामले में एफआईआर, कवर्धा-बिलासपुर से वायरल हुआ प्रश्नपत्र

By Reporter 5 / August 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष की कीटशास्त्र परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। विश्वविद्यालय के यूजी परीक्षा प्रभारी डॉ. एन.आर. रंगारे की रिपोर्ट पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *