Google Analytics Meta Pixel बिलासपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी होगी शामिल - Ekhabri.com

बिलासपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट अब राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी होगी शामिल

रायपुर, 13 नवंबर 2024 – बिलासपुर में मोबाइल मेडिकल यूनिट का संचालन नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से किया जाएगा। पहले यह यूनिट मुख्यमंत्री शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्लम क्षेत्रों में संचालित होती थी। 

 

कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश के अनुसार, अब यह यूनिट शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों में भी उपयोग की जाएगी।

 

निर्देश के अनुसार, मोबाइल मेडिकल यूनिट के लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स, और अन्य स्टाफ को वैक्सीनेशन, सिकलिंग परीक्षण, एनसीडी और स्पूटम सैंपलिंग जैसे कार्यों के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से प्रशिक्षण प्राप्त करना होगा। इन प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य विभाग के निर्देशन में सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

 

मोबाइल यूनिट में आने वाले कुल मरीजों में से कम से कम 50% का सिकलिंग परीक्षण अनिवार्य होगा। नगर निगम के सभी स्वच्छता और कार्यालयीन कर्मचारियों की संपूर्ण शारीरिक जांच 15 दिनों के भीतर की जानी चाहिए, जिसमें आवश्यक आउटसोर्स टेस्ट भी शामिल होंगे।

 

मोबाइल यूनिट में किए गए सभी लैब टेस्ट का डाटा सीएमएचओ कार्यालय को प्रतिदिन भेजा जाएगा। फील्ड से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम अब मोबाइल यूनिट के माध्यम से संचालित होंगे।

 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा मोबाइल यूनिट के संचालन के लिए एक वर्ष की शेष एक्सपायरी डेट वाली दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री प्रदान की जाएगी। यदि कोई दवा 2 माह से कम की एक्सपायरी वाली है और कम खपत हो रही है, तो उसे वापस लेकर अन्य औषधालयों में उपयोग के लिए भेजा जाएगा।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

मानसून की हो रही वापसी। राजधानी का बढ़ा तापमान

By User 6 / October 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा, 50 काले हिरण गोमर्डा जाएंगे

By User 6 / October 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...

महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त 8 अक्टूबर को होगी जारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...

डेटा सेंटर से पर्यटन तक, सिंगापुर में छत्तीसगढ़ की बड़ी कामयाबी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...

बस्तर के पण्डुम कैफे ने पेश की पुनर्वास और स्वावलंबन की नई मिसाल

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...

छत्तीसगढ़ में दिसंबर 2026 में होंगे निकाय-पंचायत चुनाव, तैयारियों की समीक्षा तेज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...

ममता हुई कलंकित, बच्चों को लगातार प्रताड़ित करती थी मां, बच्चों की लिखित शिकायत के बाद हुई गिरफ्तारी

By User 6 / October 8, 2026 / 0 Comments
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *